

Highlights
रामायण ने 16वें दिन भारत में 16.30 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन किया।
फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 880.05 करोड़ और ग्रॉस 1051.60 करोड़ रुपये हुआ।
दुनियाभर में रामायण का कलेक्शन 1574.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
विदेशी बाजारों से 523 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला।
Ramayana Worldwide Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में कदम रखने के बाद भी नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लेजेंड दर्शकों को लगातार खींच रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 16वें दिन भारत में 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
इसके साथ ही देश में इसका कुल नेट कलेक्शन 880.05 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस 1051.60 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर के बाजारों को जोड़ दें तो फिल्म का कुल ग्रॉस आंकड़ा 1574.60 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।
हिंदी भाषा - 12 करोड़ रुपये
मलयालम भाषा- 1.75 करोड़ रुपये
तमिल भाषा- 1.10 करोड़ रुपये
कन्नड़ भाषा -1 करोड़ रुपये
तेलुगु भाषा- 45 लाख रुपये
इन 5 भाषाओं में कुल 15497 शो चले। बीते गुरुवार के 19.35 करोड़ रुपये के मुकाबले भारत की नेट कलेक्शन में 15.8 प्रतिशत की गिरावट जरूर आई।
बीते शुक्रवार को विदेशों से 8 करोड़ रुपये आए और कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 523 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म रामायण का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में भारत का हिस्सा 66.8 प्रतिशत और विदेशी बाजारों का हिस्सा 33.2 प्रतिशत है। शुरुआती 8 दिनों में फिल्म ने 564.60 करोड़ रुपये नेट और 675.05 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया।
रिलीजिंग के 9वें से 15वें दिन के बीच नेट कलेक्शन 299.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस 357.10 करोड़ रुपये रहा। रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण तीसरे हफ्ते की शुरुआत में अब तक 16.30 करोड़ रुपये नेट और 19.45 करोड़ रुपये ग्रॉस जुड़ चुके हैं। अब तक कुल 364736 शो हो चुके हैं और शुक्रवार को करीब 756652 टिकट बिके। कुल टिकट बिक्री का आंकड़ा 35651737 पर पहुंच गया है।
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और यश का अहम किरदार में हैं, जबकि साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आते हैं। हालांकि कलेक्शन से जुड़े ये सभी आंकड़े सार्वजनिक और इंडस्ट्री स्रोतों पर आधारित अनुमान हैं।