सिनेमा को एक मात्र भाषा मानते हैं राम चरण
- Written By: आकाश जायसवाल
मुंबई : जब से मेगा पावर (Mega Power) स्टार (Star) राम चरण (Ram Charan) ने आरआरआर (RRR) के लिए अपना प्रचार शुरू किया है। तब से उनके प्रशंसक और दर्शक समान रूप से उनके स्टाइल और सौम्य व्यवहार और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उनके इंटेलिजेंस से प्रभावित है। हर उपस्थिति, साक्षात्कार और टॉक शो में उन्होंने दर्शकों के मन पर एक स्थायी छाप छोड़ी है की, राम चरण पैन इंडिया स्टार है।
उनकी आने वाली सभी फिल्मों के साथ आरआरआर, आरसी 15, आरसी 16 पैन इंडिया होने के नाते, राम चरण लोगों के बीच एक तथ्य को मजबूत करने में सफल रहे है। देशभर में केवल एक ही आम भाषा है और वह सिनेमा की भाषा है। एक दिलचस्प साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि,” आरआरआर एक हिंदी फिल्म है। क्योंकि, यह एक तेलुगु फिल्म है। यह अखिल भारतीय फिल्म है, ‘आज, बहुत सारे फिल्म निर्माता, विशेष रूप से राजामौली के प्रयासों के लिए धन्यवाद, जिनके कारण इस इंडस्ट्री के द्वार खुल गए है।
आरआरआर एक बड़े पैमाने की फिल्म है
हम सिर्फ रीजनल तक सीमित नहीं रहे, हम अब एक बड़े भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं, बाधाएं टूट गई है। इसलिए, जैसे भी कोई मौका मिलेगा, मैं हर फिल्म करूंगा। आरआरआर एक बड़े पैमाने की फिल्म है और यह कई भाषा में रिलीज होकर सारे बैरियर को तोड़ रही है और यह बेहद खुशी की बात है।”
