'रामायण' में युद्ध की वजह बनी थीं शूर्पणखा, रकुल प्रीत सिंह बोलीं- किरदार को समझना दिलचस्प था

Rakul Preet Singh Surpanakha Role: रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस रोल को लेयर्ड बताते हुए कहा कि इस किरदार को लोगों ने गलत समझा है।
Rakul Preet Singh Surpanakha
रकुल प्रीत सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

  • एक्ट्रेस ने शूर्पणखा को सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले किरदारों में से एक बताया।

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।

Rakul Preet Singh Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इस रोल को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मुताबिक रामायण का शूर्पणखा का किरदार सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले किरदारों में से एक है।

एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि शूर्पणखा का कैरेक्टर काफी मिसअंडरस्टुड और लेयर्ड है। उनके मुताबिक, रामायण में शूर्पणखा एक ऐसा किरदार है, जिसकी वजह से पहली बार युद्ध की परिस्थितियां बनीं। ऐसे में कई अलग-अलग शेड्स वाले किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए काफी दिलचस्प अनुभव रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि इस फिल्म के जरिए भारत के इतिहास और अपनी संस्कृति को दुनियाभर के दर्शकों के सामने पेश करने का मौका मिल रहा है। उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास और विरासत को वैश्विक स्तर पर दिखाने का एक बड़ा अवसर है।

रामायण में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, यश रावण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व का किरदार निभाएंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और अनुपम खेर जटायु के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, अमिताभ बच्चन फिल्म में नैरेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Rakul Preet Singh Surpanakha
Akka Series Review: महिलाओं की गैंगस्टर दुनिया, सत्ता की जंग और बदले की कहानी, जानें क्यों देखें 'अक्का' सीरीज

इस दिन रिलीज होगी रामायण

'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में 40 से अधिक भाषाओं में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म रामायण के जरिए रामायण की कहानी को एक नए सिनेमाई अंदाज में देखने का इंतजार है।