Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ramayana Event: सिल्क साड़ी पहन शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह ने लूटी महफिल, रॉयल लुक ने जीता फैंस का दिल

Rakul Preet Singh Look: रामायण के इवेंट में रकुल प्रीत सिंह ने येलो साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'रामायण' जैसी विरासत का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2026 | 04:46 PM

रकुल प्रीत सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rakul Preet Singh Saree Look: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म ‘रामायण’ के ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जहां फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी मौजूदगी से समां बांधा, वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने रॉयल एथनिक लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल पीले रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

रकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इवेंट के बाद रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है। यह हमारी विरासत, हमारा इतिहास और हमारी रामायण है। दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। आप सभी के इस सफर का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार है।

सम्बंधित ख़बरें

काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’

राजेश खन्ना की हीरोइन का दर्दनाक अंत, हीरोइन लैला खान मर्डर केस की खौफनाक दास्तान…

रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई

रॉयल सिल्क साड़ी में बिखेरा जलवा

रकुल प्रीत सिंह ने इस खास मौके पर मस्टर्ड येलो सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें पारंपरिक चेक्स पैटर्न और गोल्डन जरी बॉर्डर देखने को मिला। उन्होंने इस साड़ी को हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। अपने लुक को और खास बनाने के लिए रकुल ने कुंदन चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, कमरबंद, गोल्डन चूड़ियां और रिंग्स पहनीं। मिनिमल मेकअप और हाफ-ओपन हेयरस्टाइल ने उनके एथनिक अवतार में चार चांद लगा दिए। उनका यह रॉयल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- ‘लोगों ने मुझे गलत नजर से देखा’, आकांक्षा चमोला का छलका दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात

रामायण में निभाएंगी शूर्पणखा का किरदार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय समेत कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह मेगा फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Rakul preet singh saree look ramayana pratham sankalp event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 04:46 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Rakul Preet Singh
  • Ramayana Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.