Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजकुमार राव की भूल चूक माफ को मिली नई रिलीज डेट, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। करण शर्मा द्वारा निर्देशित भूल चूक माफ एक रोमांटिक कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 15, 2025 | 08:01 PM

राजकुमार राव की भूल चूक माफ को मिली नई रिलीज डेट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव ने न सिर्फ राजनीतिक बल्कि मनोरंजन जगत को भी प्रभावित किया। कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई और कुछ संगीत कार्यक्रम स्थगित हो गए। ऐसी ही एक राजकुमार राव की फिल्म थी ‘भूल चूक माफ’, जिसकी पहले तय ओटीटी रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था।

हालांकि अब इस फिल्म के निर्माता और मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर इनॉक्स के बीच कानूनी विवाद सुलझ चुका है और फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने पहले घोषणा की थी कि फिल्म 16 मई 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस निर्णय से नाराज होकर पीवीआरइनॉक्स ने मेकर्स पर अनुबंध उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था, जिससे करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई थी। लेकिन अब इस विवाद का समाधान निकल चुका है।

मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन और पीवीआर इनॉक्स के कमल ज्ञानचंदानी द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में पुष्टि की गई है कि ‘भूल चूक माफ’ अब 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बयान में कहा गया है कि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि फिल्म को उसका सही मंच और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल सके।

ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह ने अर्ध सत्य को दोबारा देखने के बाद ओम पुरी को किया याद

फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और यह एक रोमांटिक कॉमेडी है जो पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स पहले भी ‘स्त्री’, ‘बाला’, ‘मिमी’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘लुका छुपी’ जैसी सुपरहिट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में बना चुका है। ‘भूल चूक माफ’ भी उसी शैली की फिल्म मानी जा रही है जो मनोरंजन के साथ एक सामाजिक संदेश दे सकती है। अब देखना यह होगा कि ओटीटी विवाद के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होकर यह फिल्म कितना दर्शकों का दिल जीत पाती है।

Rajkummar rao bhool chuk maaf new release date film will hit the theaters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Rajkummar Rao

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.