रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर मद्रास हाई कोर्ट सख्त, ऑनलाइन लीक रोकने के लिए दिया बड़ा आदेश

Jailer 2 Illegal Release: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर मद्रास हाई कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया है। निर्माताओं ने ऑनलाइन पायरेसी से आर्थिक नुकसान की आशंका जताई थी।
Jailer 2 Illegal Release
रजनीकांत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया।

  • निर्माताओं ने आरोप लगाया कि रिलीज के 30 मिनट के भीतर फिल्म वेबसाइटों पर अपलोड कर दी जाती है।

  • फिल्म का हिंदी संस्करण 15 अक्टूबर को अन्य भाषाओं के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Rajinikanth Jailer 2 Piracy Case: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज से पहले कानूनी वजहों से चर्चा में आ गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। निर्माताओं ने अदालत से वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म की अनधिकृत रिलीज को रोकने की मांग की थी। फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि फिल्म रिलीज होने के कुछ ही समय बाद वेबसाइटों पर गैरकानूनी रूप से अपलोड कर दी जाती है। याचिका में कहा गया कि रिलीज के 30 मिनट के भीतर फिल्म के ऑनलाइन उपलब्ध होने से निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस पीबी बालाजी ने 'जेलर 2' की अनधिकृत रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया।

हिंदी रिलीज को लेकर भी आया स्पष्टीकरण

'जेलर 2' की रिलीज से पहले फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी। हालांकि, 12 अक्टूबर को निर्माताओं की ओर से जारी बयान में इन खबरों का खंडन किया गया। बयान के मुताबिक, फिल्म का हिंदी संस्करण भी 15 अक्टूबर को अन्य भाषाओं के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज होगा। उत्तर भारत में फिल्म का वितरण पेन मरुधर एंटरटेनमेंट करेगा। निर्माताओं ने मीडिया से अपुष्ट खबरें न फैलाने की अपील भी की है।

Jailer 2 Illegal Release
मॉलीवुड में 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' का दबदबा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर फुटफॉल तक बनाया नया रिकॉर्ड

एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन बनेंगे रजनीकांत

'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। कहानी में उनका सामना धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष से होगा। फिल्म में अभिनेता रजनीकांत के साथ विजय सेतुपति, एस.जे. सूर्या और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। अब दर्शकों की नजर 15 अक्टूबर की रिलीज पर है। हिंदी रिलीज की पुष्टि और पायरेसी के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com