Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में

Rajendra Kumar Birth Anniversary: राजेंद्र कुमार की जयंती पर जानिए उनके संघर्ष और सफलता की कहानी। सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे राजेंद्र कुमार ने मेहनत के दम पर 'जुबली कुमार' का खिताब हासिल किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 20, 2026 | 06:00 AM

राजेंद्र कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajendra kumar Birth Anniversary Special Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार की जयंती पर आज भी उनका शानदार फिल्मी सफर याद किया जाता है। संघर्ष, मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि लगातार हिट फिल्में देकर ‘जुबली कुमार’ के नाम से मशहूर हो गए। 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में जन्मे राजेंद्र कुमार करीब चार दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल रहे।

जब राजेंद्र कुमार मुंबई आए तो उनके पास केवल 50 रुपये थे। कहा जाता है कि यह रकम भी उन्हें अपने पिता की घड़ी बेचने के बाद मिली थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने निर्देशक एच.एस. रवैल के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उन्हें यह मौका गीतकार राजेंद्र कृष्ण की मदद से मिला और इसके लिए उन्हें 150 रुपये मासिक वेतन मिलता था।

गूंज उठी शहनाई बना टर्निंग पॉइंट

साल 1950 में उन्हें फिल्म ‘जोगन’ में एक छोटा-सा रोल मिला, लेकिन इससे उन्हें खास पहचान नहीं मिली। कई वर्षों तक संघर्ष करने के बाद 1957 में ‘मदर इंडिया’ में उनकी छोटी भूमिका ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद 1959 में फिल्म ‘गूंज उठी शहनाई’ में उन्हें पहली बार बतौर लीड हीरो काम करने का मौका मिला।

सम्बंधित ख़बरें

काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’

‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

लॉक अप-2 में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिट फिल्मों ने दिलाया जुबली कुमार का खिताब

‘गूंज उठी शहनाई’ की सफलता के बाद राजेंद्र कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘धूल का फूल’, ‘मेरे महबूब’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘संगम’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी फिल्मों की खास बात यह थी कि वे लगातार 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती थीं, जिसके चलते उन्हें प्यार से ‘जुबली कुमार’ कहा जाने लगा।

ये भी पढ़ें- ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी

डिंपल बंगले से जुड़ी दिलचस्प कहानी

कामयाबी मिलने के बाद राजेंद्र कुमार ने मुंबई के बांद्रा में समुद्र किनारे एक शानदार बंगला खरीदा, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर ‘डिंपल’ रखा। यह बंगला उनके लिए बेहद लकी साबित हुआ, लेकिन करियर में गिरावट आने के बाद आर्थिक कारणों से उन्हें इसे बेचना पड़ा। बाद में यह बंगला अभिनेता राजेश खन्ना ने खरीदा और इसका नाम ‘आशीर्वाद’ रखा। दिलचस्प बात यह है कि इसी बंगले में आने के बाद राजेश खन्ना को सुपरस्टार का दर्जा मिला।

Rajendra kumar birth anniversary success story jubilee kumar movies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.