दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म हुई फ्लॉप, रजत कपूर को कर्ज चुकाने में लग गए थे 3 साल
फिल्ममेकर रजत आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत का जन्म 11 फरवरी 1961 को हुआ था। रजत ने अपने करियर की शुूरुआत फिल्म कायल गाथा से की थी। रजत कपूर ने पहली बार फिल्म रघु रोमियो से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा।
- Written By: सोनाली झा
रजत कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर रजत कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। रजत कपूर का जन्म 11 फरवरी 1961 को हुआ था। रजत आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत ने अपने करियर की शुूरुआत साल 1989 में आई फिल्म कायल गाथा से की थी। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने डायरेक्शन में अपना रूख किया।
रजत कपूर ने अपने फिल्मी करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। इसमें आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है का नाम भी शामिल है। इसके अलावा वह मानसून वेडिंग और भेजा फ्राई जैसी फिल्मों में अहम किरदार में नजर आए। रजत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। एक्टर ने बचपन में ही ठान लिया था कि उनको आगे चलकर फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनांना है। इसलिए उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां को सीखने के लिए सबसे पहले थिएटर ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया और एक्टिंग सीखी।
ये भी पढ़ें- वादा रहा सनम से लेकर सनम तेरी कसम जैसे बॉलीवुड के गानों से मनाएं प्रॉमिस डे
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
रजत कपूर ने पहली बार फिल्म रघु रोमियो से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म को बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन वो हार नहीं माने और अपने सभी दोस्तों से फिल्म बनाने के लिए पैसे लिए। वहीं, दोस्तों से पैसे मिलने के बाद रजत ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया। हालांकि दोस्तों से पैसे मिलने के बाद भी फिल्म तो बन गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि इस फिल्म को बेस्ट फीचर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
बता दें कि फिल्म फ्लॉप होने के कारण रजत कपूर अपने दोस्तों से उधार लिए पैसे को वापस करने में 3 साल से ज्यादा का समय लगा। वहीं रजत कपूर के इस लंबे फिल्मी करियर में वो कई बार विवादों में भी फंसे हैं। एक बार उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक महिला पत्रकार से कह दिया था कि- तु्म्हारी आवाज इतनी सेक्सी है, क्या तुम दिखने में भी सेक्सी हो।
