रजत दलाल का करणवीर मेहरा पर फूटा गुस्सा! वीडियो शेयर कर कहा-‘पंगा मत लेना…’

करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। लेकिन अब तक इस शो को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच रजत दलाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बैगर करण का नाम लिए उन्हें चेतवानी दे दी है।
Karanveer Mehra and rajat dalal
रजत दलाल का करणवीर मेहरा पर फूटा गुस्सा! (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 को विनर मिल चुका है। वहीं विवियन को टक्कर देते हुए करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। हालांकि, माना जा रहा था कि रजत दलाल दलाल इस ट्रॉफी के हदकदार है। लेकिन वह टॉप 5 में जाकर आउट हो गए। ऐस में इस बात को लेकर अब तक विवाद जारी है। इसी बीच रजत दलाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने करणवीर मेहरा को चेतावनी दी है।

दरअसल, रजत दलाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कुछ बातों को लेकर आपत्ति जताई है। इस वीडियो में वह बगैर करणवीर का नाम लिए कहते नजर आ रहे हैं कि 'सभी भाईयों को राम-राम। पहले एक चीज होती थी कि रजत को उंगली कर दो और फिर रजत मारपीट कर देता था, अब ये सभी चीजें हम छोड़ चुके हैं। आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हो, लेकिन मेरे सरनेम यानी दलाल के बारे में कुछ भी मत बोलना।'

रजत दलाल ने दी चेतावनी इसके बाद रजत दलला आगे कहते नजर आ रहे हैं कि 'दलाल खाप के बारे में आपको नहीं पता है। आप शहरी पपलू हो और आपको नहीं पता कि गांव में इन सभी चीजों को हिसाब-किताब क्या होता है। आपकी समझदारी इसमें ही है कि खुद पर और अपने परिवार पर ध्यान दें। बेवजह की चीजों में आप पड़ने की कोशिश न करें।'

उन्होंने आगे कहा कि 'आप अपनी जिंदगी में मस्त रहो। इधर का कोई आपकी टिप्पणियों का बुरा मान गया, तो आपको दिक्कत हो सकती है।' ऐसे में रजत दलाल के फैंस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस आशिता धवन ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद करण ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण और आशिता दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। यही वजह है कि रजत की लेटेस्ट वीडियो का इशारा उन दोनों की ओर मान जा रहा है।

बिग बॉस 18 में रजत दूसरे रनर अप थे

आपको बता दें, विवियन डीसेना इस सीसन के पहले रनर अप और रजत दलाल दूसरे रनर अप बने थे। वोटिंग ट्रेंड्स में रजत का नाम सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन विनर बनने से पहले वह बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस समेत विनर करणवीर मेहरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com