Raja Shivaji Day 28: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का 28वें दिन जलवा बरकरार, फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 28 News: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है। इस फिल्म ने 28वें दिन भी दमदार कमाई की है। जानिए सब-
Raja Shivaji box office collection day 28
रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'राजा शिवाजी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raja Shivaji Collection Day 28 Update: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसको जल्द ही 1 महीना पूरा होने वाला है, फिल्म राजा शिवाजी को मराठी और हिन्दी भाषी दर्शकों से काफी सरहाना मिली है। हिंदी भाषा के दर्शकों ने ही भले ही फिल्म को कम पसंद किया हो, लेकिन इस फिल्म को मराठी दर्शकों से जबरदस्त कमाई हुई है।

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं राजा शिवाजी ने बीते गुरुवार यानी रिलीजिंग के 28वें दिन कितनी कमाई की है।

फिल्म राजा शिवाजी की 28वें दिन की कमाई

जहां एक तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। तो वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे सफल और जबरदस्त कमाई वाली फिल्म बन गई है। अभिनेता रितेश देशमुख की ये फिल्म मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित है। जिसे हिंदी और मराठी दोनों दर्शकों से खूब सराहना मिली है।

बात करें फिल्म राजा शिवाजी के 28वें दिन की कमाई की तो फिल्म ने 0.45 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसी के साथ भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 110.80 करोड़ और कुल कलेक्शन लगभग 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म राजा शिवाजी के रिलीजिंग के 27वें दिन यानी बुधवार की बात करें तो फिल्म ने 0.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे देखा जाए तो गुरुवार को फिल्म की कमाई बुधवार से थोड़ी ज्यादा रही। जिसे देखकर ये कहा जाता है कि रितेश देशमुख की फिल्म को अभी भी खूब सरहाना मिल रही है।

यह भी पढ़ें:

जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की अबतक सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि पहले ये रिकॉर्ड साल 2016 में फिल्म सैराट के नाम पर था। फिल्म राजा शिवाजी में अभिनेता रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन और सलमान खान शामिल है।

अभिनेता सलमान खान ने इस फिल्म में कैमिओ किया है। इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी और अफजल खान के बीच हुए संघर्षों पर आधारित है। फिल्म राजा शिवाजी में अफजल खान का किरदान एक्टर संजय दत्त ने निभाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com