-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raid 2 Broke Record Of Singham Returns Know 17 Box Office Collection
‘रेड 2’ ने तोड़ा सिंघम रिटर्न्स का रिकॉर्ड, 17वें दिन पहुंची इतने करोड़ क्लब में
- Written By: स्नेहा मौर्या
अजय देवगन की रेड 2 को 1 मई को रिलीज किया गया था। तब से लेकर आज तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं और फिल्म शुरुआत से अभी तक लगातार धमाल मचा रही है। ऐसे में 17वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया, तो चलिए जानते हैं।

रेड 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर की फिल्म ‘रेड 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी और अब 17 दिन बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।
दरअसल, दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से ‘रेड 2’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी, परफॉर्मेंस और निर्देशन को खूब सराहा जा रहा है। ऐसे में फिल्म के 17वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं…
‘रेड 2’ 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के किरदार में हैं, जिन्होंने अपने निगेटिव रोल से लोगों को चौंका दिया है। वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है और अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
फिल्म का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 19.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 143.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसने अजय देवगन की ‘सिंघम रिटर्न्स’ (143.35 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
इस बीच हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है और ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। माना जा रहा था कि इसकी रिलीज से ‘रेड 2’ की कमाई पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘नर्क चला जाऊंगा, लेकिन पाकिस्तान…’, जावेद अख्तर ने जिहादी बोले जाने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘रेड 2’
‘रेड 2’ की गति को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह अजय देवगन की ही फिल्म ‘शैतान’ (148.21 करोड़) का रिकॉर्ड भी जल्द तोड़ सकती है। इस तरह, ‘रेड 2’ ना सिर्फ एक सफल सीक्वल साबित हो रही है, बल्कि अजय देवगन के करियर की एक और बड़ी हिट बनती जा रही है।
Raid 2 broke record of singham returns know 17 box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMकल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 02:38 PMहॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 08, 2026 | 02:38 PMलोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
Jul 08, 2026 | 02:35 PMविदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू
Jul 08, 2026 | 02:35 PMKusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
Jul 08, 2026 | 02:34 PMभोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














