'शादी कर लो...' राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Raghav Juyal Marriage Proposal: एक्टर और डांसर राघव जुयाल ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले अजीब संदेशों और शादी के अनोखे प्रपोजल को लेकर कई दिलचस्प और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
Raghav Juyal Marriage Proposal
राघव जुयाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raghav Juyal Reveals Marriage Proposal: अपने पसंदीदा सितारों के बीच की दूरी काफी कम हो गई है। फैंस अब एक क्लिक के जरिए सीधे कलाकारों तक अपनी बातें पहुंचा देते हैं। कभी-कभार यह प्यार और फैंस की दीवानगी ऐसे दिलचस्प मोड़ ले लेती है कि खुद कलाकार भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में चल रहे फेमस डांसर और एक्टर राघव जुयाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाले संदेशों को लेकर ऐसा ही एक मजेदार वाकया शेयर किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह लड़कियां उन्हें शादी के अनोखे प्रपोजल भेजती हैं और कुछ लोग बेहद अजीब मांगों के साथ उनसे पैसों की सिफारिश करते हैं।

एक हाल ही के इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया के अनुभवों पर बात करते हुए राघव जुयाल ने बताया कि उन्हें अक्सर लड़कियों के डायरेक्ट मैसेज यानी डीएम आते हैं। इन संदेशों में लड़कियां उन्हें शादी करने का सीधा प्रपोजल देती हैं। राघव के अनुसार कई लड़कियां मैसेज में लिखती हैं कि उनसे शादी कर लो तो जिंदगी संवर जाएगी। इस तरह की बातों को याद करते हुए राघव हंसते हुए कहते हैं कि वे अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी लड़की होगी जिसके साथ शादी करने से इंसान की किस्मत पूरी तरह बदल जाएगी।

शराब पीने के लिए पैसे मांगने से लेकर अजीब फरमाइशें

शादी के प्रपोज के अलावा राघव जुयाल को सोशल मीडिया पर कुछ और बेहद अजीबोगरीब मैसेज भी मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे बहुत ही अतरंगी मांगों के लिए पैसों की मांग करते हैं। कुछ लोग तो मौसम का हवाला देकर उनसे शराब पीने के लिए पैसे भेजने की गुजारिश तक कर बैठते हैं।

राघव का कहना है कि ऐसे मैसेज पढ़कर वे अक्सर हैरान रह जाते हैं कि लोग किस तरह की अजीब फरमाइशें लेकर उनके पास आते हैं। सोशल मीडिया की इस दुनिया में जहां एक तरफ फैंस अपना प्यार लुटाते हैं, वहीं इस तरह के संदेश किसी भी कलाकार के लिए हंसी और हैरान का कारण बन जाते हैं।

शहनाज गिल के साथ जुड़ते नाम और रिश्तों की हकीकत

इन सब चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का नाम अक्सर एक्टर शहनाज गिल के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। दोनों ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब सलमान खान ने दोनों की बॉन्डिंग पर मजाक किया था, तब से ही उनके डेटिंग की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था।

हालांकि राघव जुयाल ने हमेशा इन बातों को नकारा है। हाल ही में राघव के जन्मदिन की पार्टी में भी दोनों को काफी करीब देखा गया था, जहां राघव ने शहनाज का खास ख्याल रखा। इसके बावजूद दोनों का हमेशा यही कहना रहा है कि वे केवल बेहतरीन दोस्त हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com