Raghav Juyal as Meghnad: रामायण में राघव जुयाल का रौद्र अवतार, पहली झलक में छा गए इंद्रजीत

Raghav Juyal Ramayana Character: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राघव जुयाल मेघनाद यानी इंद्रजीत की भूमिका निभा रहे हैं। पहली झलक में उनका रौद्र अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस चर्चा में है।
Raghav Juyal As Meghnad Ramayana Movie
राघव जुयाल (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रामायण में मेघनाद बनेंगे डांसर राघव जुयाल

  • बिना डायलॉग के रौद्र अंदाज से छाए राघव

  • दूसरे पार्ट में दिखेगा राम और मेघनाद का युद्ध

Raghav Juyal As Meghnad Ramayana Movie: हिंदू धर्म में रामायण की मान्यता केवल बुराई पर अच्छाई की जीत तक सीमित नहीं है, रामायण हमें धर्म और अधर्म के बीच का फर्क समझाने की भी कहानी है। हाल ही में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण फिल्म में इसी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।

रामायण फिल्म में जहां एक ओर राम के किरदार में रणबीर कपूर को देखने के लिए लोगों की एक्साइटमेंट है, तो वहीं यश को बतौर रावण देखने के लिए लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही है। राम और रावण की इस लड़ाई में एक ऐसा भी योद्धा था, जिसके बिना पूरी रामायण की कहानी अधूरी है। वो किरदार कोई और नहीं बल्कि मेघनाद का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण फिल्म में मेघनाद के तौर पर राघव जुयाल नजर आने वाले हैं।

राघव जुयाल बने मेघनाद

फिल्म रामायण में डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल मेघनाद के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में उनकी पहली झलक सामने आने के बाद से ही उनके मेघनाद वाले अवतार की चर्चा हो रही है। दरअसल बतौर मेघनाद राघव जुयाल की पहली झलक में उनका रौद्र अंदाज किरदार की गंभीरता और युद्ध के लिए तैयार योद्धा की छवि को सामने लाता है।

मेघनाद के पहले शॉट में ही राघव जुयाल का रौद्र अंदाज किरदार की गंभीरता और युद्ध के लिए तैयार योद्धा की छवि को सामने लाता है। सबसे खास बात तो ये है कि बिना डायलॉग डिलीवरी के भी राघव सिर्फ अपने एक्शन और एक्सप्रेंशन से ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है। फिल्म के पहले पार्ट में उनकी मौजूदगी कहानी के इस महत्वपूर्ण योद्धा की ताकत का संकेत देती है।

Raghav Juyal As Meghnad Ramayana Movie
Ramayana Box Office Collection: 4000 करोड़ में बनी फिल्म रामायण, रिलीज से पहले ही कमा लिए 130 करोड़

दूसरे पार्ट में दिखेगा राम और मेघनाद का मुकाबला

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इन प्रमुख किरदारों के बीच मेघनाद की मौजूदगी भी कहानी के लिए बेहद अहम है। हालांकि, राम और मेघनाद के बीच होने वाला बड़ा युद्ध फिल्म के दूसरे पार्ट में देखने को मिल सकता है, जब राम अपनी सेना के साथ लंका पहुंचेंगे। ऐसे में राघव जुयाल का मेघनाद वाला किरदार अगले भाग के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।