

रामायण ने एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
पहले दिन की प्री-सेल 50 करोड़ के पार पहुंची
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स
Ramayana Advance Booking Box Office Collection: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए है। इन आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि फिल्म ने शुरुआती 6 दिनों की एडवांस बुकिंग से ही लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले ही 6 दिनों की एडवांस बुकिंग से लगभग 130 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही पहले दिन के लिए भी टिकटों की प्री-सेल का आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
अगर 5 नवंबर की बात की जाएं, तो सुबह 7 बजे तक फिल्म के करीब 36.37 लाख टिकट बिक चुके थे, जिससे 6 दिनों की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 130.12 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 105.12 करोड़ रुपये रहा।
रणबीर कपूर की फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी कमाल के रहे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे तक फिल्म के 26,615 शोज के लिए 14.05 लाख टिकटों की प्री-सेल हुई थी। इन टिकटों से ब्लॉक सीटों को छोड़कर 42.96 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि ब्लॉक सीटों सहित पहले दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 50.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता रानी कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी पटकथा नितेश तिवारी और श्रीधर राघवन ने लिखी है।