-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- R Madhavan Questions Historical Imbalance Slams Mughal Focus
Kesari 2 फेम आर माधवन ने उठाए इतिहास की पढ़ाई पर सवाल, बोले- ‘चोल वंश की विरासत को नजरअंदाज किया गया’
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन को हर कोई जानता है। हाल ही में अभिनेता की रिलीज हुई फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में बच्चों को पढ़ाए जाने वाले इतिहास पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

आर माधवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन जो इन दिनों अपनी फिल्म केसरी 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता ने भारत के स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने वाले इतिहास पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने यह चिंता जताई कि भारत की प्राचीन और समृद्ध विरासत को इतिहास की किताबों में सही तरीके से जगह नहीं दी गई है।
दरअसल, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने कहा कि “मैं जानता हूं कि यह कहने से मुझे आगे चलकर परेशानी हो सकती है, लेकिन मैं फिर भी बोलना चाहता हूं। जब मैंने स्कूल में इतिहास पढ़ा था, तो उसमें मुगलों के ऊपर आठ चैप्टर्स थे, हड़प्पा और मोहनजोदड़ो पर दो चैप्टर्स, ब्रिटिश शासन और स्वतंत्रता संग्राम पर चार चैप्टर्स थे, लेकिन दक्षिण भारत के समृद्ध साम्राज्यों जैसे चोल, पल्लव, पांड्य और चेरा पर सिर्फ एक ही चैप्टर था।”
चोल वंश को लेकर अभिनेता ने कही ये बात
माधवन ने सवाल करते हुए कहा कि चोल वंश की विरासत लगभग 2400 साल पुरानी है और वे समुद्री ताकत, व्यापार और संस्कृति के मामले में बेहद आगे थे। “चोल साम्राज्य का व्यापार रोम तक फैला हुआ था। उन्होंने अपने जहाजी बेड़े से अंगकोरवाट (कंबोडिया) तक मंदिर बनवाए। उन्होंने जैन, बौद्ध और हिंदू धर्म को चीन तक पहुंचाया। आज भी कोरिया में तमिल भाषा के कई शब्द मिलते हैं, जो बताते हैं कि तमिल संस्कृति कितनी दूर तक फैली थी। इतनी महान विरासत को किताबों में सिर्फ एक चैप्टर में समेट देना क्या न्यायसंगत है?”
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने अंत में यह भी कहा, “तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है, लेकिन उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हमारे पास जो सांस्कृतिक और वैज्ञानिक ज्ञान है, उसका आज भी मजाक उड़ाया जाता है। यह सोचने की जरूरत है कि पाठ्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी किसकी थी।”
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे आर माधवन
आपको बता दें, आर माधवन की यह बात न सिर्फ प्राचीन भारतीय इतिहास की उपेक्षा की ओर इशारा करती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत को भी ध्यान खींचती हैं। इन सबके बीच हाल ही में उनकी फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज हुई है, जो थिएटर में धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी नजर आई हैं।
R madhavan questions historical imbalance slams mughal focus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














