-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- R Madhavan Entry In Priyanka Chopra And Mahesh Babu Ss Rajamouli Film
आर माधवन पहली बार राजामौली के साथ करेंगे काम, प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म में एंट्री
- Written By: अनिल सिंह
एसएस राजामौली की एक हजार करोड़ के बजट में बनने जा रही फिल्म में आर माधवन की एंट्री हुई है। वह SSMB29 फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ नजर आएंगे।

प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू की फिल्म में आर माधवन की एंट्री, राजामौली संग पहली बार करेंगे काम
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को लेकर एसएस राजामौली अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपए का है और यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अब आर माधवन की एंट्री की खबर सामने आ रही है, कहा जा रहा है कि आर माधवन भी प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से इसके बारे में औपचारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। फिल्म को लेकर अब तक फिल्म मेकर्स की तरफ से सस्पेंस बना कर रखा गया है। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी मीडिया में भी उपलब्ध नहीं है।
एसएस राजामौली की फिल्म बड़े कैनवास पर शूट की जाती है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि उनकी अपकमिंग फिल्म जिसे एसएसएमबी29 कहा जा रहा है, यह फिल्म भी बड़े कैनवास पर शूट हो रही है। फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के जंगल में हो रही थी, जबकि इस फिल्म के लिए केन्या की एक लोकेशन को भी शूटिंग के लिए रिजर्व किया गया है। जल्दी पूरी टीम केन्या के लिए रवाना होगी। फिल्म की शूटिंग को तेजी से निपटाया जा रहा है और यह तय समय से पहले कंप्लीट कर ली जाएगी ऐसा कहा गया है। इस फिल्म से अब आर माधवन के जुड़ने की खबर भी सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर का इस भोजपुरी एक्टर से है खास रिश्ता, जानें क्या है इनका फैमिली कनेक्शन
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
आर माधवन एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे, यह कहा गया है, लेकिन उनका रोल नेगेटिव होगा या पॉजिटिव इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हाल में रिलीज हुई आर माधवन की फिल्मों को अगर ध्यान में रखा जाए तो महेश बाबू की फिल्म में वह तगड़े विलेन का रोल करते हुए नजर आ सकते हैं, हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी आर माधवन के किरदार या फिर उनकी एंट्री को लेकर औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में फिल्म मेकर्स की तरफ से पुष्टि की जाती है या नहीं। आर माधवन के बारे में कहा यह भी जा रहा है कि वह आप जैसा कोई नाम के एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख नजर आने वाली है और यह फिल्म थिएटरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
R madhavan entry in priyanka chopra and mahesh babu ss rajamouli film ssmb29
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













