पुनीत सुपर स्टार पर खूब बरसे थप्पड़, गिड़गिड़ाकर युट्यूबर ने मांगी माफी, देखें वीडियो

पुनीत सुपरस्टार फेमस यूट्यूबर हैं और अजीबोगरीब वीडियो बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन पुनीत स्टार इस समय पिटाई की वजह से सुर्खियों में हैं। दो शख्स उनकी पिटाई कर रहे हैं और वह गिड़गिड़ाते हुए माफी मांग रहे हैं।
Punit Super Star got beaten up
Updated on

मुंबई: पुनीत सुपरस्टार का नाम सोशल मीडिया पर बच्चा-बच्चा जानता है। पुनीत सुपरस्टार अजीबोगरीब वीडियो बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। उनके वीडियो में उनकी उलजुलूल  हरकत की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस समय वह पिटाई की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स उन्हें जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में गिड़गिड़ाते हुए उन दोनों से माफी मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गलती दोबारा नहीं होगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल पुनीत सुपरस्टार पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में दिख रहे लोगों से प्रमोशन वीडियो बनाने के लिए पैसा लिया था ,लेकिन पुनीत सुपरस्टार ने प्रमोशन वीडियो नहीं बनाया।  जिसकी वजह से यह दोनों शख्स पुनीत सुपरस्टार से नाराज हुए और उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना चाहा और उसके बाद क्या हुआ यह सब कुछ इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। आप भी देखें यह वीडियो।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लू शर्ट पहने शख्स पुनीत स्टार की जमकर पिटाई कर रहा है और वह यह भी बता रहा है कि पुनीत सुपरस्टार ने उनसे प्रमोशन वीडियो बनाने के लिए पैसे लिए थे। लेकिन वो वीडियो नहीं बनाया। अब यह दोनों पैसा मांग रहे हैं। ग्रीन कलर की शर्ट पहने शख्स ने बताया कि पुनीत सुपरस्टार ने उनसे प्रमोशन वीडियो बनाने के लिए करीब 1 लाख रुपया लिया था, लेकिन पुनीत ने प्रमोशन वीडियो बनाया ही नहीं।

वीडियो में पुनीत सुपरस्टार अपनी गलती मानते हुए और माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मार खाने के बाद वह गिड़गिड़ा कर माफी मांगते हुए नजर आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों शख्स उन्हें जमकर थप्पड़ मार रहे हैं और पुनीत सुपरस्टार उनसे बचने की कोशिश कर रहे हैं। पुनीत अपने वीडियो के लिए लोकप्रिय हैं। इससे पहले वह बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में भी कंटेस्टेंट बनकर नजर आए थे। लेकिन शो प्रीमियर होने के 24 घंटे के भीतर ही उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया क्योंकि वह शो में अपने आपको ही नुकसान पहुंचाने वाली हरकत कर रहे थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com