नसीरुद्दीन शाह के Selective Outrage पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- उनकी एक तरफा लेफ्टिस्ट वाली सोच है

Puneer Issar Reaction: नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर अभिनेता पुनीत इस्सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं परेश रावल ने कहा कि हर किसी को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है।
Puneet Issar On Naseeruddin Shah
पुनीत इस्सर और नसीरुद्दीन शाह (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Puneet Issar On Naseeruddin Shah: बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने हाल ही में एक बयान दिया है। इस बयान में वे नसीरुद्दीन शाह के दिमागी नक्सल वाले बयान पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करके भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने इस वीडियो में कहा था कि सरकार और उनके समर्थकों द्वारा उन जैसे आलोचकों को एंटी-नेशनल और टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे नाम दिए जाते हैं।

पुनीत इस्सर ने किया रिएक्ट

पुनीत इस्सर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बात तो यह है कि नसीरुद्दीन शाह जी मेरे सीनियर हैं। उन्होंने हमें पढ़ाया भी है और एक उम्दा किस्म के कलाकार हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जब वह किसी भी मुद्दे पर बात करते हैं, तो एक तरह की बातें करते हैं। वह दुनिया या फिर हिंदुस्तान के कई मुद्दों पर मूकदर्शक बने रहते हैं।

एक तरफा लेफ्टिस्ट वाली सोच

पुनीत इस्सर आगे कहते है कि नसीरुद्दीन शाह नक्सलियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक तरफा लेफ्टिस्ट वाली सोच है और वे उसी हिसाब से बातें करते हैं। इसी के साथ ही नक्सलियों को छुड़ाने की बात करते हैं और अगर वह इस तरह की बातें करेंगे, तो उनकी भारतीयता पर सवाल तो उठेगा।

Puneet Issar On Naseeruddin Shah
Tamannaah Bhatia: अन्नू कपूर के कमेंट्स पर तमन्ना भाटिया ने किया रिएक्ट, बोली- मैं अपने काम पर करती हूं फोकस

चुनाव लड़े और सरकार को हराएं

पुनीत इस्सर ने कहा कि मुझे बस यही कहना है कि उनको हर मुद्दे पर अपने विचार रखने, सरकार के खिलाफ बोलने का अधिकार है। अगर उनको सरकार पसंद नहीं आती है तो वह चुनाव लड़ें और इस सरकार को हरा दें, क्योंकि सरकार तो मनमानी से नहीं बनी है और इसे लोगों ने वोट देकर जिताया है। अभिनेता परेश रावल का कहना है कि कि हर किसी को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है और वे नसीर भाई की निजी राय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लिखा था कि मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं।शाह ने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और उनसे बदला लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com