शादी के 3 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटीं कृति खरबंदा, ‘ग्लोरी’ में व्यस्त Pulkit Samrat ने खोला राज
Pulkit Samrat Marriage: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए, क्योंकि दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। पुलकित ने बताया कि इस दौरान निजी जिंदगी पर असर पड़ा।
- Written By: सोनाली झा
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (फोटो-सोशल मीडिया)
Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Honeymoon Story: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ग्लोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी चुनौतियों और निजी जिंदगी पर पड़े असर को लेकर खुलकर बात की। खासतौर पर उन्होंने बताया कि शादी के बाद वह और उनकी पत्नी कृति खरबंदा हनीमून पर क्यों नहीं जा पाए।
पुलकित सम्राट ने बताया कि ‘ग्लोरी’ के लिए उन्हें काफी लंबे समय तक कड़ी तैयारी करनी पड़ी। करीब दो साल तक वह अपनी ट्रेनिंग और शूटिंग में इतने व्यस्त रहे कि अपने परिवार और निजी जिंदगी के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी के तुरंत बाद ही काम की जिम्मेदारियां शुरू हो गई थीं। हम चाहकर भी हनीमून पर नहीं जा पाए, जो हमारे लिए सबसे बड़ा त्याग था।
कृति खरबंदा का मिला पूरा साथ
इस दौरान पुलकित सम्राट ने अपनी पत्नी कृति खरबंदा के सपोर्ट की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही कृति अपने प्रोजेक्ट राणा नायडू की तैयारी के लिए काम पर लौट गई थीं। जैसे ही कृति खरबंदा का शेड्यूल खत्म हुआ, पुलकित खुद ‘ग्लोरी’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए। इस तरह दोनों अपने-अपने काम में इतने उलझे रहे कि उन्हें साथ में समय बिताने का मौका ही नहीं मिल पाया।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
रिलीज से पहले और बढ़ी व्यस्तता
अब ‘ग्लोरी’ की रिलीज डेट 1 मई नजदीक आ रही है, ऐसे में पुलकित सम्राट का शेड्यूल और भी व्यस्त हो गया है। उन्होंने अपने करीबियों को पहले ही बता दिया है कि रिलीज के दौरान वह लगभग 15 दिनों तक किसी के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। यह उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट को दर्शाता है, जहां वह अपने काम को पूरी प्राथमिकता दे रहे हैं।
रिश्तों पर पड़ता है असर
पुलकित सम्राट ने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह की व्यस्त जिंदगी का असर सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। कलाकार अपने काम के प्रति जुनूनी होते हैं, लेकिन उनके करीबियों को इसके लिए कई बार त्याग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह त्याग बेकार नहीं जाता, क्योंकि यही मेहनत पर्दे पर शानदार प्रदर्शन के रूप में नजर आती है।
