Ekta Kapoor ने की महिलाओं के सही प्रतिनिधित्व की बात, बोलीं- चलो कर्व्स को नॉर्मल करें
एकता कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो सोशल मैसेज देते नजर आ रही हैं। हाल ही में एकता ने बॉडी पॉजिटिविटी पर एक मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कर्व्स को नॉर्मलाइज करने की बात कही है।
- Written By: सोनाली झा
एकता कपूर (सोर्स -सोशल मीडिया)
मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर चुकीं एमी अवॉर्ड विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भारत की सबसे लंबे समय तक काम करने वाली प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अपनी एक मजबूत विरासत तैयार की है। एकता ने हमेशा अपनी ऑडियंस की नब्ज को पहचाना है और इसी समझ के दम पर उन्होंने कई हिट शोज और फिल्में दी हैं।
अब एकता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि सोशल मैसेज देने में भी आगे हैं। हाल ही में एकता कपूर ने बॉडी पॉजिटिविटी पर एक दमदार मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कर्व्स को नॉर्मलाइज करने की बात कही है। एकता ने अपने वीडियो में कहा कि चलो कर्व्स को नॉर्मलाइज करें। उनका ये मैसेज उन सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी हिम्मत है, जो अपने शरीर को लेकर असहज महसूस करती हैं।
क्लिप में एकता ने अपनी आने वाली फ्रेंचाइज़ी की एक्ट्रेस के साथ हुई मजेदार बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने साफ कहा कि नहीं, नागिन नहीं। एकता ने एक्ट्रेस को हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने की सलाह दी और इंडस्ट्री में अलग-अलग बॉडी टाइप्स की अहमियत पर जोर दिया। आगे अपनी बात को समझाते हुए एकता ने कहा कि क्योंकि थोड़ा सा तो रिप्रेजेंटेशन चाहिए। 30 से ऊपर की महिलाओं के लिए जिनके मेटाबॉलिज्म पर हमला हो रहा है उम्र का, हार्मोन का। उसका रिप्रेजेंटेशन तो चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई महिलाओं ने एकता की बात से सहमति जताई और इस संदेश के लिए उनकी सराहना की। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि मैं हूं ना। उन सभी को रिप्रेजेंट करते हुए, हमेशा साइज के बीच संघर्ष करती हूं, लेकिन कसरत करना या खुद बनना नहीं छोड़ती। यह सभी के लिए एक बहुत अच्छा संदेश है। रश्मि देसाई ने लिखा कि भारत में ये एक ऐसा टॉपिक है जिस पर खुलकर बात नहीं होती। लोग बस दिखावे, वजन और उम्र को लेकर ही चर्चा करते हैं, लेकिन तरक्की, पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ और अचीवमेंट्स के बारे में बात करने से कतराते हैं।
