हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, माइकल पीना और जैक एफ्रोन होंगे साथ

Priyanka Chopra Announces New Film: प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की नई फिल्म में नजर आएगी, यह फिल्म कॉमेडी फिल्म होगी, इस फिल्म में उनके साथ माइकल पीना और जैक एफ्रोन नजर आएंगे
Priyanka Chopra Announces New Hollywood Comedy Film With Machael Pena and Zac Efron
हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, बेवॉच के एक्टर के साथ आएंगी नजर
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra New Film: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म का नाम पहले जजमेंट डे रखा गया था। यह फिल्म एक युवा अपराधी पर केंद्रित है जो जेल से बाहर निकलता है और एक कोर्ट रूम को बंधक बना लेता है, क्योंकि उसे लग रहा है कि उसके खिलाफ गलत फैसला लिया गया, जिससे उसकी लाइफ खराब हो गई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं

हॉलीवुड की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ माइकल पीना और जैक एफ्रोन नजर आने वाले हैं। जैक एफ्रोन की अगर बात करें तो वह बेवॉच में प्रियंका चोपड़ा के साथ पहले भी नजर आ चुके हैं। जबकि माइकल पीना हॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद जानकारी शेयर की प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टा स्टोरी पर इस बात की जानकारी शेयर की है कि वह हॉलीवुड की फिल्म में माइकल पीना और जैक एफ्रोन साथ काम करने वाली हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा का किरदार क्या होगा, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ जैक एफ्रोन और माइकल पीना के अलावा विल फेरेल भी नजर आएंगे।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में

प्रियंका चोपड़ा के काम की अगर बात करें तो वह एक के बाद एक हॉलीवुड की बड़ी फिल्में कर रही हैं। हाल ही में उनकी सीरीज सिटाडेल भी रिलीज हुई थी, इसके अलावा वह भारतीय सिनेमा में भी वापसी कर चुकी हैं। भले ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी हो, लेकिन वह एसएस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग जल्द ही खत्म हुई है, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com