बेली डांस सीख रही हैं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की फोटो हुई वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही सी बेटी मालती मैरी बेली डांस सीख रही हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गुलाबी रंग ड्रेस में मालती ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है।
- Written By: निक्की राय
बेली डांस सीख रही हैं मालती मैरी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से शादी की थी। उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था। अब मालती 2 साल की हो चुकी हैं। आने वाली 15 जनवरी को वो 3 साल की होने वाली हैं। मालती ने इतनी कम उम्र में ही बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो बेली डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
गुलाबी रंग की ड्रेस में किया डांस
वायरल फोटो में मालती गुलाबी रंग की ड्रेस पहनें डांस क्लास में नजर आ रही हैं। फोटो में क्यूट मालती डांस करती दिखीं। उनके पोश्चर और ड्रेस को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बेली डांस सीख रही हैं। मालती की ये फोटो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान है। भला इतनी कम उम्र में कोई इतना मुश्किल डांस कैसे सीख सकता है। उनके इस पैशन को देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। हर कोई उनकी इन फोटोज पर अपना प्यार लुटा रहा है।
मालती के डांस का पोस्ट हुआ वायरल
मालती मैरी का डांस वाला ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट प्रिंसेस।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सबसे प्यारी बैलेरीना।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘एक डांसर माँ के साथ, मालती सभी डांस स्किल्स में निपुण होने जा रही है।’
यह भी देखें-अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या साथ में करने वाले हैं फिल्म? तलाक की चर्चा के बीच मणिरत्नम करेंगे साथ में कास्ट
सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म
प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी उमैद भवन पैलेस, जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी की थी। इसके बाद उनकी लाइफ में मालती ने कदम रखा। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का जन्म हुआ।
