चेक बाउंस मामले में फिर घिरे राजपाल यादव, प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर ने दर्ज किया केस

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। फिल्म निर्माता प्रकाश जाजू ने 5 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case News
राजपाल यादव चेक बाउंस केस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजपाल यादव के फिर से एक बार बुरी तरह फंसे गए हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर और फिल्म प्रोड्यूसर प्रकाश जाजू ने राजपाल यादव के लिए केस दर्ज किया है।

राजपाल यादव को लेकर एक नए मामले में खुलासा हुआ है, जिसके तहत उनपर केस भी दर्ज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने इंदौर के पास मऊ में राजपाल यादव के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया है। प्रकाश जाजू ने 5 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर के खिलाफ शिकायत की है।

25 लाख का बकाया बाकी

इसके पहले भी राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में हवालात की हवा खा चुके हैं। फिलहाल उनपर इस मामले के तहत 25 लाख रुपये का बकाया बाकी होने की खबर सामने आ रही हैं।

प्रकाश जाजू ने इस मामले पर बात करते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने मार्केट रेट से भी बेहद कम ब्याज लगाया था, लेकिन इसके बाद भी राजपाल ने अब तक ना तो प्रिंसिपल अमाउंट वापस लौटायी है और ना ही इंटेरेस्ट चुकाया है।

प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने आगे कहा कि चेक के माध्यम से ब्याज चुकाना था, जिसपर हर महीने के हिसाब से 2 प्रतिशत ब्याज लगाया गया था। ये रेट उस समय के मार्केट रेट के मुकाबले में काफी कम था। इसके अलावा उन्होंने ब्याज की रकम माफ कर राजपाल से सिर्फ प्रिंसिपल अमाउंट वापस करने की मांग की थी। लेकिन इसके बावजूद 4 सालों के बाद भी राजपाल ने ना तो मूल धन वापस किया और ना ही ब्याज भी रकम वापस की। अपने पैसों की मांग करने पर प्रकाश को राजपाल से बहाने और कटुवचन ही सुनने के लिए मिलते हैं।

इसके पहले हो चुकी है जेल

आपको बता दें कि राजपाल यादव को साल 2026 में ही चेक बाउंस मामले में जेल हो चुकी है। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में उन्हें 12 दिनों तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल, साल 2010 में एक फिल्म के लिए राजपाल ने 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो पैसा चुकाने में असमर्थ थे। समय पर भुगतान ना करने के चलते ये राशि बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com