90 के दशक की इस खूबसूरत पूजा बत्रा ने मां बनने के फैसले पर तोड़ दी थी शादी, आज जीती हैं बेहद शानदार जिंदगी

Pooja Batra Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड तक खास पहचान बनाई। मां बनने के फैसले के कारण उन्होंने पहला रिश्ता तोड़ा और बाद में एक्टर नवाब शाह से दूसरी शादी की।
Pooja Batra Birthday
पूजा बत्रा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पूजा बत्रा ने 1993 में मिस इंडिया रनर-अप का खिताब अपने नाम किया था।

  • अनिल कपूर की फिल्म विरासत से उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान मिली।

  • सोनू अहलूवालिया से उनकी पहली शादी 2003 में हुई और 2012 में तलाक हो गया।

  • बाद में उन्होंने एक्टर नवाब शाह से शादी की और नई जिंदगी की शुरुआत की।

Pooja Batra Biography: यूपी के फैजाबाद में जन्मीं पूजा बत्रा ने न सिर्फ अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया, बल्कि अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की एक मिसाल भी पेश की। आज उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनके फिल्मी सफर, मॉडलिंग के दिनों और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में जो कम ही लोग जानते हैं।

मॉडलिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का सफर

पूजा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। साल 1993 में उन्होंने फेमस मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को रिप्रजेंट करने का मौका मिला। हालांकि उस प्रतियोगिता में ताज उनके सिर नहीं सजा, लेकिन देश के टॉप मॉडल्स की लिस्ट में उनका नाम शुमार हो गया।

जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे से बुलावा आया और अनिल कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म विरासत ने उन्हें रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने भाई, संजय दत्त और गोविंदा की फिल्म हसीना मान जाएगी, सलमान खान स्टारर फिल्म कहीं प्यार न हो जाए और अनिल कपूर की फिल्म नायक जैसे कई प्रोजेक्ट में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।

मां बनने के सवाल पर टूट गया पहला रिश्ता

बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने के बाद पूजा बत्रा ने साल 2003 में अमेरिकी बिजनेसमैन सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली और अमेरिका में बस गईं। लेकिन यह रिश्ता वक्त की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका।

सोनू चाहते थे कि परिवार आगे बढ़े और उनका वंश आगे चले, लेकिन पूजा बत्रा उस समय मां बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं। बच्चों और परिवार को लेकर दोनों की सोच बिल्कुल अलग थी। इसी वैचारिक मतभेद के चलते आखिरकार साल 2012 में दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया और उनका यह सफर थम गया।

Pooja Batra Birthday
पूजा बत्रा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार

पहले रिश्ते के टूटने से निराश होने के बजाय पूजा बत्रा ने खुद को संभाला और अपने करियर पर दोबारा ध्यान केंद्रित किया। जब बॉलीवुड की चकाचौंध से उनका थोड़ा मोहभंग हुआ, तब उनकी लाइफ में एक्टर नवाब शाह की एंट्री हुई।

फिल्मों में अक्सर विलेन का किरदार निभाने वाले नवाब शाह के साथ पूजा ने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की और दोनों ने शादी कर ली। आज वह अपने इस नए रिश्ते में बेहद खुश हैं और अपनी पर्सनल लाइफ सुकून से बिता रही हैं।

Pooja Batra Birthday
लता मंगेशकर को टक्कर देती थीं अनुराधा पौडवाल, करियर के शिखर पर एक फैसले से छोड़ दी फिल्मी दुनिया

बॉलीवुड से दूर रहकर भी आलीशान है दुनिया

भले ही पूजा बत्रा ने मेनस्ट्रीम की फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी जीवनशैली आज भी किसी स्टार से कम नहीं है। विज्ञापनों और बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट के जरिए उनकी कमाई का जरिया आज भी मजबूत है।

इसके अलावा, वह ग्लोबेललिंक नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं, जो बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच एक अहम कड़ी का काम करता है। इसके साथ ही साथ वह अमेरिका के पॉपुलर रेडियो स्टेशन मेरा संगीत-एलए की प्रोड्यूसिंग पार्टनर भी हैं और एक बेहद आलीशान जिंदगी जी रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com