पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे से पूछा सिंगर की सेहत का हाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे से पूछा सिंगर की सेहत का हाल, कहा 'मजबूती से इलाज कराएं'

Sharda Sinha Heath Update: दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें बीती रात वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध लोकगीत गायिका के बेटे को फोन कर उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।

निक्की राय

दिल्ली: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। अंशुमान ने एक वीडियो में अपनी मां की गंभीर हालत के बारे में बताया। उन्होंने छठी मैया से उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की। ​​छठ पर्व पर गीत गाने वाली शारदा सिन्हा को 25 अक्टूबर को तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंशुमान ने 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर शेयर की थी। वहीं, पीएम मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर ने उनसे मुलाकात की और एम्स के निदेशक से बेहतर इलाज की मांग की। हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिंगर की सेहत का हाल लिया है। पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे से उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली है।

बेटे अंशुमन सिन्हा ने दी फोन पर जानकारी

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा को पीएम मोदी ने फोन किया और उनकी माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्हें बिलकुल मजबूती से इलाज कराने की सलाह भी दी। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ही पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा जी का हालचाल पूछा। लोकगायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात की पुष्टि की है कि इस बार खबर सच है और उनकी मां वेंटिलेटर पर हैं। यह भी देखें-मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

प्रार्थना जारी रखने की अपील

अंशुमन सिन्हा ने सभी से शारदा सिन्हा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मां बहुत बड़ी जंग लड़ रही हैं। काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना करें कि वो जल्दी लड़ाई लड़कर वापस आ जाएं।'

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!