मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक ने अमेरिका में अंतिम सांसे ली थीं। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार अपनी हेल्थ को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी।
Mithun Chakraborty ex-wife Helena passes away worked with Amitabh Bachchan
मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना का निधन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Updated on

मुबंई: हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी साझा की है। बता दें कि मिथुन और हेलेना की शादी सिर्फ चार महीने ही चली थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में हेलेना ने खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था।

खराब तबीयत की दी थी जानकारी

अपनी एक पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत के बारे में लिखा था, लेकिन मेडिकल हेल्प न लेने की वजह से 3 नवंबर 2024 को उनका निधन हो गया। हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करने लगीं।

केवल 4 महीने चली शादी

हेलेना और मिथुन के रिश्ते की बात करें तो सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन को हेलेना से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी तो कर ली लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही इनका रिश्ता खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मिथुन के साथ शादी को 'धुंधला सपना' बताया था। स्टारडस्ट मैगजीन से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा था, 'मैं उनके पास कभी वापस नहीं जाऊंगी। भले ही वह सबसे अमीर आदमी क्यों ना हों। मैंने गुजारा भत्ता भी नहीं मांगा। यह एक बुरा सपना था और यह खत्म हो गया है।' यह भी देखें-भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कसा दिलजीत दोसांझ पर तंज, फैंस बोले ‘बाप ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री’

हेलेना ल्यूक की अंतिम पोस्ट

हेलेना ल्यूक की मौत के बाद उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और कोई सुराग नहीं कि क्यों। बेचैन।’ लोग पोस्ट पर कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com