पिंक सिटी पहुंचे ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के सितारे, रोमांटिक फिल्म की स्टारकास्ट ने जयपुर में मचाया धमाल

Pehla Pyaar Doosri Baar Special Screening: हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म पहला प्यार दूसरी बार की पूरी स्टारकास्ट ने हाल ही में पिंक सिटी जयपुर का दौरा किया।
Pehla Pyaar Doosri Baar Special Screening
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार’ की स्टारकास्ट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम ने जयपुर में फैंस से मुलाकात की।

  • फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी में स्पेशल स्क्रीनिंग भी कराई गई।

  • लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई।

Pehla Pyaar Doosri Baar Team Jaipur Visit: हाल ही में रिलीज हुई नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म पहला प्यार दूसरी बार, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म की रिलीज के बाद इसकी पूरी युवा टीम ने जयपुर का रुख किया, जहां पिंक सिटी के लोगों ने उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस खास दौरे के दौरान कलाकारों ने अपने चाहने वालों के साथ समय बिताया और उनके लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिससे फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पिंक सिटी में छाया युवा कलाकारों का जादू

किसी भी फिल्म की सक्सेस में उसके कलाकारों का दर्शकों के साथ सीधा जुड़ाव सबसे अहम किरदार निभाता है। जयपुर पहुंची इस फिल्म की पूरी टीम ने शहर के सिनेप्रेमियों के साथ कुछ यादगार पल शेयर किए।

अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए कलाकारों को अपने बीच पाकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान न सिर्फ फिल्म का लुत्फ उठाया गया, बल्कि कलाकारों ने दर्शकों के साथ खुलकर बातचीत भी की।

मॉर्डन रिश्तों और उलझनों की अनूठी कहानी

आज के दौर में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है, और युवा पीढ़ी के सामने प्यार और दोस्ती के नए समीकरण खड़े हो रहे हैं। यह फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’आधुनिक दौर के रोमांस, दोस्ती के बीच की खट्ठी-मीठी नोंकझोक और आपसी रिश्तों में आने वाली मजेदार उथल-पुथल को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती से उतारती है।

डायरेक्टर अनुज सैनी ने अपनी पहली ही फिल्म में युवाओं के दिल की बात को बड़े ही सहज तरीके से परदे पर पेश किया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी ऊर्जा दर्शकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया था, और लोग इससे आसानी से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

Pehla Pyaar Doosri Baar Special Screening
एआर रहमान के 5 गाने जिन पर मचा बवाल, रामायण के मंगल रंग से जय हो तक विवादों में रहे ये म्यूजिक ट्रैक

प्यार का पंचनामा से लेकर सोनू के टीटू तक की जर्नी

लव रंजन ने अपने करियर की शुरुआत में ही यह दिखा दिया था कि युवा पीढ़ी की मानसिकता को उनसे बेहतर शायद ही कोई समझता हो। कार्तिक आर्यन स्टारर प्यार का पंचनामा और उसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया, उसने हिंदी सिनेमा में एक नए युग की शुरुआत कर दी थी।

इसके बाद आई सोनू के टीटू की स्वीटी ने दोस्ती और प्यार के बीच की उस बारीक रेखा को इतनी खूबसूरती से दिखाया कि लोग इसके किरदारों से खुद को जोड़ने लगे। अजय देवगन स्टारर दे दे प्यार दे, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार और दे दे प्यार दे 2 जैसी सफल फिल्मों के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक मजबूत कहानी और बेहतरीन डायलॉग दर्शकों को हमेशा सिनेमाघरों तक खींचकर ला सकते हैं। उनकी फिल्मों की खासियत यह रही है कि उनके संवाद आज भी लोगों की जुबान पर आसानी से मिल जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com