पवन सिंह का नया छठ गीत 'होई गईलें भोर' रिलीज, यूट्यूब पर मची धूम और फैंस का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो

Pawan Singh New Chhath Song: महापर्व छठ के बीच पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'होई गईलें भोर' रिलीज हो गया है, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देने की सुंदर परंपरा को दिखाया गया है।
Pawan Singh Hoi Gailen Bhor Song
पवन सिंहं(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पवन सिंह का नया छठ गीत 'होई गईलें भोर' रिलीज।

  • गाने में पवन सिंह के साथ अव्या दुबे ने सह-गायकी की है।

  • करीब 3 मिनट 38 सेकंड के वीडियो को AI तकनीक से तैयार किया गया है।

  • छठ गीत में उगते सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मईया की आराधना का भाव दिखाया गया है।

Pawan Singh Hoi Gailen Bhor Song Release: छठ महापर्व की रौनक के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपना नया छठ गीत 'होई गईलें भोर' रिलीज कर दिया है। इस गाने के सामने आते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। छठी मईया की भक्ति और लोक आस्था से जुड़े इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया पवन सिंह का नया छठ गीत

पवन सिंह का यह नया छठ गाना 'मां अम्मा फिल्म्स भक्ति' नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इसे खास अंदाज में पेश किया गया है। छठ गाने के रिलीज होते ही पवन सिंह के फैंस कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं। छठी मईया के जयकारों के साथ लोगों को यह गीत बहुत पसंद आ रहा है।

AI तकनीक से तैयार किया गया छठ गीत

'होई गईलें भोर' की एक खास बात इसका वीडियो है। करीब 3 मिनट 38 सेकंड के इस गीत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार किया गया है। वीडियो की शुरुआत सुबह की पहली सूर्य की किरण और खूबसूरत छठ घाट के सीन से होती है। पारंपरिक छठ पूजा के माहौल को एआई तकनीक के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।

Pawan Singh Hoi Gailen Bhor Song
शारदा सिन्हा के अलावा इन बॉलीवुड सिंगर्स ने भी गाए छठ गीत, आज भी घाटों पर मचाते हैं धूम

उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा को दर्शाया गया

छठ पर्व के इस गाने के बोल भक्ति और आस्था को खूबसूरती से दर्शाते हैं। इसमें व्रती महिलाओं के मुश्किल वर्त और पूरी रात भोर होने का इंतजार करने की भावना दिखाई गई है। सुबह होते ही सभी श्रद्धालु नदी और तालाब के घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही छठ पूजा का सबसे अहम और भावुक पल होता है।

इस गीत में पावर स्टार पवन सिंह के साथ अव्या दुबे ने भी अपनी आवाज दी है। दोनों की सिंगिंग ने गाने के भक्ति भाव को और प्रभावशाली बनाया है। पवन सिंह के छठ गीत हर साल भोजपुरी फैंस के बीच खास जगह बनाते हैं। ऐसे में 'होई गईलें भोर' भी छठ महापर्व के संगीत में एक नई पेशकश बनकर सामने आया है।