प्रियंका चोपड़ा को मिस कर रहे हैं निक जोनस, थैंक्सगिविंग पर बेटी मालती के साथ मनाया त्योहार

Nick Jonas Missing Priyanka Chopra: निक जोनस ने थैंक्सगिविंग के मौके पर बेटी मालती और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को याद करते हुए उनके लिए खास मैसेज लिखा।
Nick Jonas Thanksgiving
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • थैंक्सगिविंग पर निक जोनस को आई प्रियंका चोपड़ा की याद

  • बेटी मालती और परिवार संग तस्वीरें शेयर कर जताया प्यार

  • ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ब्लूफ्लाई की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका

Nick Jonas Missing Priyanka Chopra Thanksgiving: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस को अपनी थैंक्सगिविंग पर अपनी पत्नी की काफी याद सता रही है। निक जोनस ने हाल ही में इस फेस्टिवल को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है।

निक जोनस ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर थैंक्सगिविंग फेस्टिवल के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा और अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो अपनी जान प्रियंका चोपड़ा को काफी मिस कर रहे हैं।

निक ने शेयर कीं फैमिली फोटोज

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर थैंक्सगिविंग फेस्टिवल को लेकर पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी जान @priyankachopra को मिस कर रहा हूँ, जब वह ऑस्ट्रेलिया में सेट पर धमाल मचा रही है। निक जोनस इस फेस्टिवल पर गिटार बजाने से लेकर स्वादिष्ट दावत का आनंद लेने और एक बेहतरीन फैमिली फोटो के लिए पोज देने तक करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में बिजी है प्रियंका चोपड़ा

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ब्लूफ्लाई की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म प्रिडेटर्स के डायरेक्टर निमरॉड अंतल के निर्देशन में बन रही है। इस ड्रामा फिल्म को डेविड फ्रिगेरियो, विलियम युबांक और कार्लाइल युबांक ने मिलकर लिखा है।

Nick Jonas Thanksgiving
फैशन और स्टाइलिंग को लेकर बदलीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- अब अपने लुक पर देती हूं ध्यान

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कांगो के घने जंगलों में एक ऐसे विमान की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक पुष्टि तक नहीं हुई है। एक यूएन अनुवादक को ब्लैक-ऑप्स मिशन पर भेजा जाता है। जैसे-जैसे स्पेशल ऑपरेशंस टीम विमान के करीब पहुंचती है, मिशन के पीछे छिपा खतरनाक सच सामने आने लगता है।

बेटी के साथ बिताती है समय

प्रियंका अपने बिजी काम के शेड्यूल से जब भी थोड़ा समय निकाल पाती हैं, तो वह अपनी बेटी के साथ वक्त जरूर बिताती हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया चिड़ियाघर के दौरे के दौरान, जब बेटी मालती ने एक एनाकोंडा को छूने की कोशिश की, तो प्रियंका ने उसे सबसे बहादुर बच्ची कहा।