KSBKBT Twist: बेटी को छोड़ ब्यूटी पेजेंट में पहुंची मिताली, सच्चाई जानकर भड़का ऋतिक, साइन किए डायवोर्स पेपर्स

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। मिताली की हरकतों से परेशान होकर ऋतिक को लॉकर में तलाक के पेपर्स मिलते हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi latest episode twist Ritik Mitali divorce track Tulsi Mihir
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: टीवी के चर्चित पारिवारिक ड्रामा क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों कहानी जबरदस्त मोड़ ले रही है। 7 मार्च के एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इस बार मिताली की हरकतों ने न सिर्फ उसके पति ऋतिक को परेशान कर दिया, बल्कि मिहिर और तुलसी भी हैरान रह गए।

कहानी में दिखाया गया कि मिताली लगातार अपने पति ऋतिक पर अलग-अलग आरोप लगाती रहती है। नॉयना के जाने के बाद उसका व्यवहार और भी अजीब हो गया है। उसकी हरकतों को देखकर पूरा परिवार उससे नाराज नजर आता है। मिहिर वीरानी उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मिताली किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती। दूसरी ओर तुलसी अपने बेटे ऋतिक को रिश्ता बचाने की सलाह देती है।

बेटी को छोड़कर ब्यूटी पेजेंट में पहुंची मिताली

कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आता है जब मिताली अपनी बेटी टिमसी को स्कूल छोड़ने जाती है। उस समय ऋतिक को लगता है कि शायद परिवार की समझाइश का असर हुआ है और मिताली अब बदल रही है। लेकिन कुछ ही समय बाद सच्चाई सामने आ जाती है। दरअसल, मिताली बिना किसी को बताए एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए देहरादून चली जाती है।

ऋतिक से बदतमीजी से बात करती है मिताली

उधर स्कूल में टिमसी अपनी मां का इंतजार करते हुए रोती रहती है। जब यह बात परिवार की सदस्य परी को पता चलती है, तो वह तुरंत मिताली को फोन करती है और पूरे परिवार को इस बारे में बताती है। मिताली की इस हरकत से ऋतिक और पूरा परिवार हैरान रह जाता है। ऋतिक जब मिताली को फोन करता है तो वह उससे बदतमीजी से बात करती है।

तलाक तक पहुंचा मामला

इसके बाद मिताली फोन पर ऋतिक से कहती है कि वह जाकर अपना लॉकर चेक करे। जब ऋतिक लॉकर खोलता है तो उसमें उसे तलाक के कागज मिलते हैं। इतना ही नहीं, मिताली ऋतिक पर मुन्नी के साथ अफेयर होने का आरोप भी लगा देती है। इन आरोपों से गुस्साए ऋतिक आखिरकार तलाक के कागजों पर साइन कर देता है। इस नए ट्विस्ट के बाद दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि आगे इस रिश्ते का क्या होगा और क्या परिवार इस संकट से निकल पाएगा या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com