Pawan Singh Struggle: स्टार बनने से पहले भूखे पेट सोए पवन सिंह, गरीबी की कहानी सुनकर भावुक हुए फैंस
Pawan Singh Childhood Poverty: कपिल शर्मा शो में पवन सिंह ने अपने गरीबी भरे बचपन की दर्दनाक कहानी साझा की। पवन सिंह ने बताया कि एक वक्त था जब भरपेट खाना भी नसीब नहीं होता था।
- Written By: सोनाली झा
पवन सिंह (सोर्स : सोशल मीडिया)
Pawan Singh Kapil Sharma Show: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिट फिल्मों, सुपरहिट गानों और करोड़ों की कमाई के साथ वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले पवन सिंह ने ऐसा दौर भी देखा है, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं है। हाल ही में पवन सिंह ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में अपने बचपन की ऐसी सच्चाई साझा की, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।
शो में पवन सिंह के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और मनोज तिवारी भी मौजूद थे। हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के माहौल के बीच पवन सिंह ने अपने जीवन का एक दर्दनाक अध्याय साझा किया। उन्होंने बताया कि आज भले ही लोग उन्हें सुपरस्टार कहते हों, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है। एक समय ऐसा भी था जब उनके पास भरपेट खाना तक नहीं होता था।
पवन सिंह ने कही ये बात
पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने वो दिन देखे हैं, जब खाने के लिए हाथ फैलाना पड़ता था। उन्होंने एक घटना याद करते हुए कहा कि जब वह करीब पांच साल के थे, तब उनके गांव में एक शादी हो रही थी। शादी में नमकीन बांटी जा रही थी और बच्चे-बड़े सभी लाइन में खड़े थे। उस वक्त वह भी दूसरों के साथ लाइन में खड़े हो गए थे, सिर्फ इस उम्मीद में कि कुछ खाने को मिल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Daisy Shah Controversy: मुंबई ऑडिशन में डेजी शाह के साथ हुई बदसलूकी, साउथ फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप
करण जौहर की Udta Teer में दिखेगा नया ट्विस्ट, आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की जोड़ी करेगी धमाल
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
The Black Gold की शूटिंग खत्म, संयुक्ता मेनन ने टीम के लिए लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट
पवन सिंह की कहानी सुनकर भावुक हुए फैंस
पवन सिंह ने हाथ फैलाकर इशारा करते हुए बताया कि कैसे वह लाइन में खड़े होकर इंतजार करते थे। यह बताते वक्त उनकी आवाज भर्रा गई और आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि उस समय हालात इतने खराब थे कि मांगकर खाना भी बड़ी बात लगती थी। शो में मौजूद सभी लोग उनकी कहानी सुनकर भावुक हो गए और उनकी मेहनत और संघर्ष की जमकर तारीफ की।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया ट्रोलिंग से नाराज अमाल मलिक, फैंस से की ड्रामा खत्म करने की अपील
पवन सिंह की ताकत
पवन सिंह ने यह भी कहा कि आज जो कुछ भी वह हैं, वह जनता के प्यार की वजह से हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वो लोगों की बदौलत हूं। उनका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि मुश्किलें इंसान को मजबूत बनाती हैं और अगर हिम्मत न हारी जाए, तो हालात जरूर बदलते हैं।
