सलीम मर्चेंट के इस गाने में धमाल मचाएंगे पवन सिंह और प्रियंका खेरा, जानें कब रिलीज होगा रोमांटिक सॉन्ग
- Written By: संदीप पांडे
Photo- Instagram
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) के चहेते एक्टर (Actor) पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक्टिंग और अपने गानों के लिए जाने जाते है। उनके फैंस भी उनके गानों और फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। अभिनेता भी अपने दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखने के लिए और उनके मनोरंजन का ध्यान रखते हुए उनके लिए एक नया गाना लेकर आ रहे है। उनके इस नए गाने ‘याद आती नहीं’ (Yaad Aati Nahi) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस बार सलीम मर्चेंट के इस गाने पर पवन सिंह प्रियंका खेरा के साथ मिलकर धमाल करेंगे।
अभिनेता अब तक अपने कई गानों से अपने प्रशंसकों के दिलों के तार को हिला चुके है। जिसमें ‘बारिश बन जाना’, ‘लुट गए’, ‘तुमसा कोई प्यारा’ और ‘जिंदगी’ जैसे कई गानों से लोगों का दिल बहला चुके हैं, लेकिन वो इस बार कुछ अलग लेकर मौजूद हुए है। इस गाने में वो फेमस कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट के साथ धूम मचाएंगे। जिसमें उनके साथ मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा उनके साथ होगी। जिसमें इनके बीच लव केमिस्ट्री नजर आएगी। यही कारण है की अब दर्शक हिंदी गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों के भी दीवाने हो गए है।
उनके इस नए गाने की खबर सुनकर उनके फैंस उत्साहित हो उठे है। सलीम मर्चेंट ने इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर इस गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आपके इंतजार की घड़ी बहुत जल्द खत्म होने वाली है। ‘याद आती नहीं’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है, टीजर बहुत जल्द आने वाला है और गाना 3 अप्रैल को रिलीज होगा।’ ये गाना 3 अप्रैल को सलीम सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
