-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pawan Kalyan And Bobby Deol Film Hari Hara Veera Mallu Release Date
धर्मयुद्ध के लिए हो जाओ तैयार, पवन कल्याण की हरी हरा वीरा मल्लू की रिलीज डेट से उठा पर्दा
- Written By: अनिल सिंह
पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की रिलीजिंग डेट से पर्दा उठ गया है। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है धर्म युद्ध के लिए तैयार हो जाओ। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू इस दिन होगी रिलीज
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट जारी की गई है। मेगा सूर्या प्रोडक्शन की तरफ से पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान किया गया। यह फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून को दस्तक देने वाली है। साथ ही मेकर्स ने दर्शकों से धर्म युद्ध के लिए तैयार हो जाने की बात कही है।
पवन कल्याण की हरी हीरा वीरा मल्लू फिल्म 30 मई को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया और अब इसकी ताजा रिलीजिंग डेट जारी की गई है। 12 जून को यह फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले यह फिल्म कोविड-19 की वजह से लेट हुई, फिर बाद में पवन कल्याण के सियासी कमिटमेंट के चलते फिल्म में देरी हुई।
ये भी पढ़ें- स्टेज पर रोने लगी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कहा कुछ ऐसा, मजे ले रहे यूजर्स
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
फिल्म में हुई देरी की वजह से पवन कल्याण की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। 123telugu.com की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म के फाइट सीक्वेंस में मेकर्स ने खूब खर्च किया है। फिल्म की शूटिंग 6 हफ्ते तक इराक में चली। साउथ की फिल्में हिंदी में देखने वालों के लिए अच्छी खबर है कि यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है।
फिल्म मुगल साम्राज्य के समय की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन बने हैं और उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया है, जिसकी तुलना आने वाले वक्त में अक्षय कुमार के औरंगजेब वाले किरदार से हो सकती है। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं, इन सब के अलावा सत्यराज और जीशु सेनगुप्ता भी फिल्म में अहम किरदार में होंगे।
Pawan kalyan and bobby deol film hari hara veera mallu release date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













