Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

Priya Marathe Passed Away: एक्ट्रेस प्रिया मराठे का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और शनिवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 31, 2025 | 12:10 PM

पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन

Follow Us
Close
Follow Us:

Pavitra Rishta fame Priya Marathe Passed Away: टीवी और मराठी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार इस बीमारी से हार गईं। शनिवार को उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी इंडस्ट्री से की थी।

प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान जी टीवी के सुपरहिट शो पवित्र रिश्ता से मिली, जहां उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। प्रिया ने चार दिवस सासुचे, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र–महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन और साथ निभाना साथिया जैसे कई लोकप्रिय शोज़ में काम किया।

कैंसर से हारी जंग

प्रिया मराठे को 2023 में आखिरी बार मराठी शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe में देखा गया था। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2008 में हमने जीना सीख लिया और 2017 में Ti Ani Itar में भी अभिनय किया। कुछ साल पहले प्रिया मराठे को कैंसर हुआ था। शुरुआती इलाज के बाद उनकी तबीयत सुधर गई थी, लेकिन बीमारी ने दोबारा उन्हें घेर लिया। हाल ही में उनका शरीर इलाज का जवाब देना बंद कर चुका था। महज 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का इस तरह दुनिया से विदा लेना मनोरंजन जगत के लिए गहरा सदमा है।

ये भी पढ़ें- संघर्ष से सितारा बने राजकुमार राव, मां के निधन के अगले दिन भी किया काम

प्रिया मराठे की लाइफ

प्रिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉपुलर एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी। शादीशुदा जिंदगी में वे बेहद खुश थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त 2024 को एक पोस्ट शेयर किया था। प्रिया के अचानक निधन से पूरी टीवी और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके को-स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी उन्हें एक टैलेंटेड और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के तौर पर याद कर रहे हैं।

Pavitra rishta fame priya marathe dies age of 38 tv industry gets a big shock

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

राघव जुयाल ने ‘द पैराडाइज’ के लिए बदला लुक, निभाएंगे नानी की फिल्म में धमाकेदार निगेटिव किरदार

2

अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ की दिसंबर में शूटिंग होगी शुरू, करीना कपूर संग फिर दिखेगी जोड़ी

3

गोविंदा ने शेयर किया सामंथा फॉक्स के साथ काम करने का मजेदार किस्सा, फैंस हुए रोमांचित

4

‘दे दे प्यार दे 2’ में मीज़ान जाफरी ने दोहराया अजय देवगन का मशहूर स्प्लिट सीन, एक्टर ने खुद की मदद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.