Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंचायत 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में फिर मचेगा चुनावी बवाल, जानें कब होगा प्रीमियर

'पंचायत सीजन 4' का धमाकेदार ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो चुका है। पंचायत 4 में एक बार फिर नजर आएंगे जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार शामिल है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 11, 2025 | 12:09 PM

पंचायत 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिला है, शो अब पहले से जल्दी, यानी 24 जून से स्ट्रीम होगा। द वायरल फीवर ने ‘पंचायत’ को प्रोड्यूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। चंदन कुमार ने पंचायत 4 की स्क्रिप्ट लिखी है।

फुलेरा नाम के काल्पनिक गांव में सेट ‘पंचायत’ का नया सीजन एक बार फिर छोटे शहर की हलचल, भावनाएं और ह्यूमर से भरपूर किस्सों से भरा होगा। इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने और प्यारे चेहरे फिर लौटेंगे और उनके साथ ढेर सारे मजेदार ट्विस्ट भी। शो में एक बार फिर नजर आएंगे जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार। ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ये सीजन प्राइम मेंबरशिप में शामिल नए टाइटल्स में से एक है।

‘पंचायत’ के नए सीजन का ट्रेलर दिखाता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है। यहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी। रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और जबरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हैं, और इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना।

गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है एक फुल ऑन देसी झगड़ा, जिसमें होगा मज़ा, ड्रामा और वो सारा तड़का जो फुलेरा की राजनीति को दिलचस्प बना देता है। देखिए ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर। ‘पंचायत सीजन 4’ के लॉन्च से पहले फैंस ने इस बार सिर्फ इंतजार नहीं किया, बल्कि रिलीज डेट तय करने में भी बड़ी भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने कार्तिक आर्यन संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

फैंस ने www.panchayatvoting.com पर बनाए गए खास इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म पर टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी के लिए ज़ोरदार वोटिंग की। कुल 65 लाख वोट डाले गए और हर एक वोट लाइव मीटर को रिलीज़ की तरफ और करीब लाता गया। ये वर्चुअल मुकाबला धीरे-धीरे फैंस के लिए एक जश्न में बदल गया और उनके ज़बरदस्त जोश और प्यार को देखते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट पहले कर दी गई। अब यह शो 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

Panchayat 4 trailer released election chaos to erupt in phulera again

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Neena Gupta
  • New OTT Release
  • Prime Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.