पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस का कटा पत्ता, दिलजीत दोसांझ की फिल्म से बाहर हुई हानिया आमिर

Hania Aamir: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को तगड़ा झटका लगा है। भारत की फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Hania Aamir Kicked Out of Diljit Dosanjh Film Sardaar Ji 3
दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 से कटा हानिया आमिर का पत्ता
Published on: 
Updated on: 

Hania Aamir Is Out from Sardaar Ji 3: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी कलाकारों पर वह गुस्सा फूटता हुआ भी नजर आया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक लगा दी गई है, तो वहीं अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को भारत की फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में नजर आने वाली थी। ये खबर सामने आ रही है कि उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और अब हानिया आमिर पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि अभी इसके बारे में फिल्म मेकर्स की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया था, हानिया भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। 2 साल पहले अक्टूबर में हानिया आमिर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ लंदन कंसर्ट में एक मंच पर नजर आई थी। दोनों ने वहां परफॉर्म किया था। बाद में दोनों के एक बड़े प्रोजेक्ट का एलान किया गया। इसके बाद यह कहा गया कि वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में नजर आने वाली है, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है की हानिया को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

खबर के मुताबिक हानिया आमिर ने फिल्म की शूटिंग में हिस्सा भी लिया है। सरदार जी 3 फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा ब्रिटेन में पूरा भी किया जा चुका है लेकिन अब कहा यह जा रहा है कि मेकर्स उस सीन को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिर से शूट करने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सच्चाई क्या इसके बारे में दावा नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर हानिया आमिर को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, तो यह सही कदम है, उनकी जगह किसी भारतीय अभिनेत्री को फिल्म में मौका दिया जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com