-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Op Nayyar Asha Bhosle Love Story End Music Career Lata Mangeshkar Feud
आशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
- Written By: अक्षय साहू
Asha Bhosle के निधन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। जानिए कैसे ओपी नय्यर के साथ उनकी जोड़ी ने संगीत की दुनिया में तहलका मचाया और क्यों लता मंगेशकर से रही उनकी अनबन।

आशा भोसले, ओपी नय्यर (सोर्स- सोशस मीडिया)
Asha Bhosle Death News: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबरें भ्रामक हैं। वे भारतीय संगीत की सबसे सफल और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने छह दशकों से भी लंबे करियर में हजारों यादगार गीत गाए हैं। हालांकि, उन्हें अपने शुरुआती करियर में उन्हें अपेक्षाकृत कम अवसर मिले, और उस दौर में उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का फिल्मी संगीत पर काफी प्रभाव माना जाता था।
इस दौर में आशा भोसले को मशहूर संगीतकार ओपी नय्यर का साथ मिला। उन्होंने अपनी फिल्मों में लता मंगेशकर की बजाय आशा भोसले को कई गाने गाने का अवसर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई यादगार और हिट गीत सामने आए। ओपी नय्यर और आशा भोसले की यह जोड़ी संगीत जगत में बेहद सफल मानी जाती है।
लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट
1950 के दशक में जब अधिकतर संगीतकार लता मंगेशकर के साथ काम करना पसंद करते थे, तब ओपी नय्यर उन चुनिंदा संगीतकारों में से थे जिन्होंने उनकी आवाज को अपनी शैली के लिए उपयुक्त नहीं माना। उनका कहना था कि उन्हें जिस तरह की आवाज़ की जरूरत थी, वह लता मंगेशकर की गायकी से मेल नहीं खाती।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
इसी दौरान एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने कहा था कि वह ओपी नय्यर के लिए कभी कोई गाना नहीं गाएंगी। इस पर ओपी नय्यर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कभी गाने के लिए कहा ही नहीं था।
आशा के प्यार में पागल थे नय्यर
ओपी नय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था, “ये तो सुना था कि लव इज़ ब्लाइंड होता है, लेकिन मेरे मामले में लव न सिर्फ ब्लाइंड था, बल्कि बहरा भी था, क्योंकि मुझे आशा भोसले की आवाज के अलावा कोई और आवाज सुनाई ही नहीं देती थी।”
यही वजह बताई जाती है कि उन्होंने उस दौर में शमशाद बेगम और गीता दत्त जैसी गायिकाओं के साथ काम करना लगभग बंद कर दिया और अपनी धुनों में मुख्य रूप से आशा भोसले की आवाज़ को ही प्राथमिकता दी।
यह भी पढ़ें- मौत का पहले ही हो गया था आभास? आशा भोसले ने आखिरी पोस्ट में बताई थी मोक्ष और जीवन की कहानी, वायरल हो रही पोस्ट
14 साल तक चला रिश्ता
ओपी नय्यर और आशा भोसले के रिश्ते को लेकर कहा जाता है कि दोनों लंबे समय तक करीब रहे और यह संबंध लगभग 14 वर्षों तक चला। यह भी बताया जाता है कि एक समय आशा भोसले ओपी नय्यर की कैडिलैक कार में उनके साथ यात्रा करती थीं। बाद में 1972 में आशा भोसले ने इस रिश्ते को समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों ने फिर कभी किसी सार्वजनिक मंच या कार्यक्रम में एक साथ उपस्थिति नहीं दी।
Op nayyar asha bhosle love story end music career lata mangeshkar feud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Jul 07, 2026 | 12:20 PMAnanya Panday Bikini Look: बिकिनी लुक में अनन्या पांडे ने बिखेरा ग्लैमर, वेकेशन फोटोज़ हुईं वायरल
Jul 07, 2026 | 12:17 PMCristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
Jul 07, 2026 | 12:17 PMTelangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
Jul 07, 2026 | 12:09 PMरोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Jul 07, 2026 | 12:08 PMसागर में फर्जी हेल्थ डेटा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गलत जानकारी दर्ज करने वाली ANM पर होगी कार्रवाई
Jul 07, 2026 | 12:07 PMमुंबई में लोकल ट्रेनें ठप: वसई-विरार ट्रैक डूबा, 300mm बारिश से रेल सेवा प्रभावित, CSMT समेत स्टेशनों पर भारी
Jul 07, 2026 | 12:06 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














