ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा को विधु विनोद चोपड़ा से हो गया था प्यार लेकिन इस वजह से नहीं की शादी

Seema Kapoor On Vidhu Vinod Chopra: ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा पुरी ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा से वह प्यार करने लगी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।
Seema Kapoor Reveals Why She Refuses Marriage Proposal of Vidhu Vinod Chopra
सीमा पूरी ने बताया क्यों ठुकराया था विधु विनोद चोपड़ा के शादी के प्रस्ताव
Published on
Updated on

Seema Kapoor On Marriage Proposal of Vidhu Vinod Chopra: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी की पूर्व पत्नी सीमा पुरी ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह विधु विनोद चोपड़ा को प्यार करने लगी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने उनके शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। सीमा पुरी ने बताया दोनों की दोस्ती अब भी कायम है। रिश्ते टूट जाते हैं लेकिन दोस्ती सदा बनी रहती है।

सीमा कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि ओमपुरी के साथ उनका रिश्ता टूटने के बाद वह विधु विनोद चोपड़ा के करीब आ गई थी। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि विधु विनोद चोपड़ा का भी उस समय ब्रेकअप हुआ था। दोनों टूटे हुए दिल थे, इसलिए दोनों साथ आ गए, सीमा कपूर ने बताया कि ओम पुरी ने उनके साथ धोखा किया था और उसी धोखे की वजह से ओमपुरी के साथ उनकी शादी टूट गई थी। सीमा और विधु विनोद चोपड़ा के घर वालों को उनका रिश्ता मंजूर था।

सीमा पुरी ने आगे बताया कि विधु विनोद चोपड़ा के साथ जब उनकी मुलाकात हुई तो वह उस वक़्त खामोश फिल्म पर काम कर रहे थे। हम पहले से दोस्त थे, हम दोनों को रोने के लिए किसी के कंधे की जरूरत थी। वहां से रिश्ता मजबूत हुआ, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हमारी दोस्ती हुई थी और हम अब भी दोस्त हैं। लेकिन जब भी विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे शादी के लिए पूछा तो मैंने मना कर दिया। मुझे याद है हम दोनों एक दूसरे को बच्चों की तरह मैसेज कर रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? मैंने लिखा, हां। उन्होंने लिखा, क्या मुझसे शादी करोगी? मैंने लिखा, नहीं। सीमा ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा से उन्होंने शादी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्होंने ओमपुरी की कुछ बातें भी विनोद चोपड़ा से छिपाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com