नोरा फतेही का इन्स्टाग्राम अकाउंट हुआ रिस्टोर, हैकिंग की वजह से किया था डिलीट
- Written By: संदीप पांडे
Photo- Social Media
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में अचानक इन्स्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डिलीट हो गया था। जिसको लेकर फैंस में काफी उदासी थी। लोगों के मन में ये सवाल गूंज रहा था, की आखिर किस कारण से अभिनेत्री का अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ घंटे पहले ही अदाकारा का इन्स्टाग्राम अकाउंट रिस्टोर हो गया है।
जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर अपने दर्शकों को इसकी जानकारी दी, की क्यों उनका इन्स्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया था। नोरा फतेही ने अपने पोस्ट में लिखा ‘माफ करना, दोस्तों! मेरे इंस्टाग्राम को हैक करने का प्रयास किया गया था! कोई सुबह से मेरे खाते में आने की कोशिश कर रहा था! इतनी जल्दी इसे सुलझाने में मेरी मदद करने के लिए इंस्टाग्राम टीम का धन्यवाद! अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। वहीं अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक चौकाने वाला वीडियो पोस्ट किया है।
दरअसल, वीडियो में अभिनेत्री मांस का एक छोटा टुकड़ा एक सफेद शेर खिलाती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं शेर भी बड़े प्यार से उनके हाथ से मांस का टुकड़ा अपने पंजे से छीनकर खाते नजर आया। अभिनेत्री इस वीडियो को पोस्टकर अपने कैप्शन में लिखा ‘यह डरावना था…सर्कस और दुर्व्यवहार से बचाए गए इन खूबसूरत जानवरों के साथ बातचीत करने का मौका देने के लिए मसूद और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद! आपकी पूरी टीम उनका पुनर्वास करने में बहुत अच्छा काम कर रही है.. यह मेरे लिए एक वास्तविक अनुभव था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी’। अभिनेत्री इससे पहले दो सफेद सुंदर शेरों के बीच बैठकर फोटो भी खिंचवा चुकी है। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
नोरा फतेही कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव हुई थी। लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। जिसके बाद अभिनेत्री छुटियां मनाने दुबई चली गई। जहां से वो ये सारी तस्वीरें पोस्ट कर रही है। अदाकारा हाल ही में गुरु रंधावा की म्यूजिक एल्बम ‘डांस मेरी रानी’ वीडियो सांग में दिखाई दी थी। जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
