Nora Fatehi Video: ईरान-इजराइल तनाव के बीच नोरा फतेही ने फैंस को दिया अपडेट, बोलीं- मैं भारत में सुरक्षित हूं
Nora Fatehi Dubai Update: नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वीडियो जारी कर बताया कि वह दुबई में नहीं बल्कि भारत में सुरक्षित हैं। नोरा ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए शांति की अपील की।
- Written By: सोनाली झा
नोरा फतेही (फोटो-सोशल मीडिया)
Nora Fatehi On War In Middle East: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर फैंस चिंतित नजर आए। सोशल मीडिया पर लगातार उनसे पूछा जा रहा था कि वह सुरक्षित हैं या नहीं और इस वक्त कहां मौजूद हैं। अब खुद नोरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर स्थिति साफ की है।
नोरा ने वीडियो में बताया कि वह फिलहाल दुबई में नहीं बल्कि भारत में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। नोरा ने कहा कि बहुत सारे लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं और मैं कहां हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और दुबई में नहीं हूं। मैं भारत में हूं। लेकिन जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं काफी डिस्टर्ब हूं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हमलों की खबरों ने दुनिया भर के लोगों को चिंता में डाल दिया है।
नोरा फतेही ने कही ये बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने के बाद कई देशों में हालात अस्थिर बने हुए हैं। दुबई का नाम भी चर्चाओं में आया, जिसके बाद वहां अक्सर रहने वाली नोरा को लेकर फैंस परेशान हो गए। नोरा ने कहा कि सामने आ रहे विजुअल्स ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। हम सब शांति चाहते हैं। पूरी दुनिया को शांति चाहिए। सभी को अपना जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कल क्या होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Lock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
निर्दोष लोगों के लिए जताई चिंता
नोरा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। हम यह सब बहुत देख चुके हैं। हमें प्रार्थना करनी चाहिए। वैश्विक स्तर पर जो कुछ भी हो रहा है, वह हमारे कंट्रोल में नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हालात सुधरने से पहले और बिगड़ सकते हैं। सत्ता में बदलाव और नए वर्ल्ड ऑर्डर की बात करते हुए नोरा ने माना कि आम लोगों पर इसका मनोवैज्ञानिक, आध्यात्मिक और आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।
फैंस से की अपील
वीडियो के अंत में नोरा फतेही ने सभी से सुरक्षित रहने और भगवान से प्रार्थना करने की अपील की। फिलहाल उनकी इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि नोरा फतेही भारत में सुरक्षित हैं, लेकिन वैश्विक तनाव ने उन्हें और उनके फैंस को भावनात्मक रूप से जरूर प्रभावित किया है।
