'महाभारत' के कृष्ण नीतीश भारद्वाज को पसंद नहीं आई रणबीर कपूर की 'रामायण', पहले बताया था ऑस्कर विनर

Nitish Bharadwaj Reaction: 'महाभारत' के कृष्ण नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर की 'रामायण' से निराश होकर अपनी पुरानी तारीफ वापस ले ली है। उन्होंने रावण के चित्रण और फिल्म के VFX पर सवाल उठाए हैं।
Nitish Bharadwaj On Ramayana Review
नीतीश भारद्वाज, रवि दुबे, रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' पर निराशा जताई है।

  • उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की शुरुआती तारीफ वापस ले ली।

  • अभिनेता ने फिल्म में रावण के किरदार को दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई।

Nitish Bharadwaj On Ramayana Review: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच बीआर चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले फिल्म की जमकर तारीफ की थी और इसके ऑस्कर जीतने तक की उम्मीद जताई थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी पुरानी तारीफ वापस लेते हुए फिल्म को लेकर निराशा जाहिर की है।

नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि रामायण भारत के डीएनए में बसी हुई है। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रामायण के नायक, नायिका और खलनायक के चरित्रों को मनमाने तरीके से नहीं बदला जा सकता। अभिनेता ने फिल्म में रावण के चित्रण पर भी सवाल उठाए।

फिल्म से आहत हुए नीतीश भारद्वाज

नीतीश भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में साफ कहा कि वह फिल्म को लेकर की गई अपनी शुरुआती तारीफ वापस ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी शुरुआती तारीफ वापस लेता हूं। मैं इस फिल्म से बहुत आहत और निराश हूं। मुझे फिल्म रामायण के बारे में कहने के लिए एक भी अच्छी बात नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि VFX का तमाशा किसी महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह नहीं ले सकता। उनके अनुसार, भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जिम्मेदारी के साथ पेश किया जाना चाहिए।

Nitish Bharadwaj On Ramayana Review
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को ट्रोल करने वालों पर भड़के करण जौहर, बोले- उनके परिवार को नीचा मत दिखाइए

पहले जताई थी ऑस्कर मिलने की उम्मीद

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद नीतीश भारद्वाज ने इसकी तारीफ करते हुए ऑस्कर जीतने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' कैटेगरी में फिल्म को 100 प्रतिशत ऑस्कर मिलने की बात कही थी। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश की भी तारीफ की थी। साथ ही प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और VFX की सराहना की थी। हालांकि, अब फिल्म देखने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है।