विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को ट्रोल करने वालों पर भड़के करण जौहर, बोले- उनके परिवार को नीचा मत दिखाइए

Karan Johar Reaction: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर करण जौहर भड़क गए हैं। उन्होंने कपल का बचाव करते हुए कहा कि लोगों को उनके रिश्ते और परिवार पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
करण जौहर, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे थे।

  • शो में विजय ने बताया था कि रश्मिका ने उनसे करीब 100 बार शादी के लिए पूछा था।

  • इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Trolling: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचे थे। इस दौरान विजय ने अपनी और रश्मिका की निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

फिल्ममेकर करण जौहर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने विजय और रश्मिका का बचाव करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। करण जौहर ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी के रिश्ते और परिवार पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का सभी को हक है।

विजय-रश्मिका के आलोचकों पर भड़के करण जौहर

करण जौहर ने आगे कहा कि मुझे इससे बहुत बड़ी दिक्कत है जब आप विजय-रश्मिका को ये बताने लगें कि किसी रिलेशनशिप में क्या करना चाहिए। ये सब बताने वाले क्या आप कोई काउंसलर, वकील या उनके परिवार में से हैं। करण ने आगे कहा कि लोगों को विजय और रश्मिका के परिवार पर कमेंट करने से बचना चाहिए। उनकी फैमिली पर कमेंट्स किए जा रहे हैं। उनके परिवार को नीचा मत दिखाइए। उस काउच पर उनका परिवार नहीं बैठा हुआ था।

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
पवन कल्याण से शादी के बाद फिल्मों से दूर रहीं अन्ना कोनिडेला, जानें फिर कैसे बनीं 1800 करोड़ की मालकिन

विजय के एक बयान पर मचा था बवाल

दरअसल, अक्टूबर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे थे। इस दौरान विजय ने बताया था कि एक बार एयरपोर्ट पर रश्मिका ने उनसे शादी करने की बात कही थी। उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विजय ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया था कि रश्मिका ने उनसे करीब 100 बार शादी के लिए पूछा था।

विजय के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की थीं। दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया। इसके बाद विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते हुए पोस्ट साझा किए थे।

साथ में फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं विजय-रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने फरवरी 2026 में शादी की थी। हाल ही में यह जोड़ी फिल्म 'रणबाली' में भी साथ नजर आई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिलहाल करण जौहर का यह बयान एक बार फिर इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।