

Niti Taylor Parikshit Bawa Divorce Rumors: कैसी ये यारियां से हर घर में पहचान बनाने वाली नीति टेलर हाल ही में अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द अलायंस में नजर आयी थी। नीति टेलर को इस शो में काफी पसंद किया गया था।
द अलायंस से बाहर आने के बाद नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी बात कही है। नीति टेलर ने अपनी शादीशुदा जीवन को लेकर बयान दिया है। नीति टेलर ने तलाक की खबरों को लेकर रिएक्ट किया है।
पिछले दिनों नीति टेलर और परीक्षित बावा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुद सामने आकर अपने पति से अलग रहने की वजह बतायी है। नीति टेलर ने बताया है कि दोनों ही अपने काम के चलते अलग-अलग शहरों में रहते हैं। हालांकि वो भी कई बार दिल्ली जाती है और उनके पति भी उनसे मिलने मुंबई आते है।
एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों को साथ में ज्यादा समय नहीं मिल पाता। ऐसे में जब भी दोनों साथ होते हैं, वह अपना पूरा समय पति के साथ बिताना चाहती हैं। उनकी बातों से साफ है कि अलग शहरों में रहना उनके रिश्ते में दूरी की वजह नहीं, बल्कि काम से जुड़ी मजबूरी है।
नीति ने यह भी साफ किया कि द अलायंस शायद उनका आखिरी रियलिटी शो होगा। उन्होंने कहा कि इस शो के दौरान उन्हें काफी तनाव महसूस हुआ, खासकर एक कमरे में सीमित रहने की स्थिति ने उन्हें परेशान किया। हालांकि वह इस अनुभव को अच्छा और सीखने वाला मानती है।
नीति टेलर ने कहा कि उन्हें एक्टिंग करना बेहद पसंद है। जरूरत पड़ने पर वह लगातार लंबे समय तक काम कर सकती है। नीति टेलर के अनुसार, एक्टिंग उनके लिए रियलिटी शो से ज्यादा सहज और पसंदीदा क्षेत्र है।
नीति टेलर और परीक्षित बावा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। कोरोना महामारी के कारण विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।
नीति टेलर ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं से पहचान मिली। इसके अलावा वह ये है आशिकी, गुलाम, लाल इश्क, इश्कबाज और कैसी ये यारियां जैसे लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है।