निरहुआ ने दिया भाईचारे का संदेश, बोले- मराठी और भोजपुरी दोनों प्यारी भाषाएं हैं
निरहुआ ने हमार नाम बा कन्हैया के प्रमोशन के दौरान गोरखपुर में मराठी-भोजपुरी भाषा विवाद पर भाईचारे की अपील की। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर नफरत फैलाना घटिया राजनीति है, दोनों प्यारी भाषाएं हैं।
- Written By: सोनाली झा
निरहुआ ने दिया भाईचारे का संदेश
मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म को लेकर बात की, बल्कि भाषा विवाद, महाराष्ट्र में नेम प्लेट को लेकर चल रही बहस, और कांवड़ यात्रा जैसे मुद्दों पर भी बेबाक राय दी।
निरहुआ ने अपनी फिल्म को लेकर कहा कि हमार नाम बा कन्हैया’ एक फैमिली फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय से बदलाव की मांग हो रही थी। जब बाकी इंडस्ट्री बदल रही है, तो हमें भी कंटेंट के साथ नए तरीके अपनाने चाहिए। हमारी फिल्म को सिर्फ भोजपुरी दर्शकों ही नहीं, बल्कि तमिल, हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के लोगों ने भी सराहा है।
महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर निरहुआ ने साफ कहा कि भाषा के नाम पर लोगों में नफरत फैलाना बहुत ही घटिया राजनीति है। ये सब गरीब और आम लोगों में बैर पैदा करने का काम करता है, जिसका पहले भी परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं। मराठी एक बहुत प्यारी भाषा है और महाराष्ट्र के लोग भी भोजपुरी की मिठास को जानते हैं। कोई अगर दो-चार भाषाएं सीख ले, तो ये अच्छी बात है। लेकिन किसी पर भाषा थोपना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने रेड जंपसूट में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की फोटोज
नेम प्लेट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी पहचान पर गर्व होना चाहिए। अगर मैं उत्तर प्रदेश में यादव परिवार में जन्मा हूं, भोजपुरी बोलता हूं, तो इसमें गर्व की बात है। हर कोई अपनी जड़ से जुड़ा रहे और उसे गर्व से अपनाए, यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है। कांवड़ यात्रा को लेकर भी उन्होंने श्रद्धा से जुड़ी बातों पर जोर दिया और कहा कि ये परंपराएं हमारी आस्था की ताकत हैं, और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। निरहुआ के इन बयानों से ये साफ है कि वो न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को लेकर भी अपनी मजबूत राय रखते हैं।
