निरहुआ-आम्रपाली सीक्रेट वेडिंग पर दिनेश लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, बतया क्या है सच्चाई

Nirahua: निरहुआ और आम्रपाली ने गुपचुप तरीके से शादी की है उनके सीक्रेट वेडिंग की खबर कई बार सुर्खियों में आई है। अब दिनेश लाल यादव ने खुद इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और बताया है सच क्या है।
निरहुआ-आम्रपाली सीक्रेट वेडिंग पर दिनेश लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, बतया क्या है सच्चाई
निरहुआ-आम्रपाली ने गुपचुप कर ली थी शादी? दिनेश लाल यादव ने बताया क्या है सच
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Nirahua Aamrapali Dubey Secret Wedding: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार 'निरहुआ' यानी 'दिनेश लाल यादव' और 'आम्रपाली' का रिश्ता सुर्खियों में रहता है। दोनों को लेकर यह खबर भी है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, उनके सीक्रेट वेडिंग की चर्चा कई बार हो चुकी है। अब इस मामले पर दिनेश लाल यादव की तरफ से पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। 

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के रिलेशनशिप को लेकर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री को पसंद करने वाले लोगों के बीच हमेशा चर्चा होती रहती है। दोनों ने कुछ तरीके से शादी कर ली है ऐसी खबरें भी कई बार मीडिया में आई। अब खुद दिनेश लाल यादव ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते का सच बताया है। 

आम्रपाली को लकी गर्ल मानते हैं निरहुआ

दिनेश लाल यादव सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म, अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर ढेर सारी बातें की। लेकिन जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या आप और आम्रपाली दुबे के बीच रिलेशनशिप है, तो इस पर दिनेश लाल यादव ने कहा साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने जब भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो वह दर्शकों के लिए ड्रीम गर्ल और मेरे लिए लकी गर्ल बन गई। 

नहीं हुई है निरहुआ और आम्रपाली की शादी

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान निरहुआ ने आगे यह भी बताया कि हमने एक साथ कई फिल्में की। 15 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। काम करते समय शूटिंग के दौरान कई धार्मिक स्थलों पर साथ में घूमना फिरना भी हुआ। इसीलिए मीडिया में यह बात चलने लगी कि हमारा चक्कर चल रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं पहले से शादीशुदा हूं। मेरे बच्चे भी हैं। शुरुआत में इन सारी बातों से घर वालों को तकलीफ होती थी, लेकिन अब हर कोई सच जानता है, हमारी शादी नहीं हुई है। 

वायरल तस्वीर से फैला था शादी का भ्रम 

दिनेश लाल यादव ने आगे यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें हम दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे थे, इसी को देखकर लोगों को लगा कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, लेकिन वह तस्वीर फिल्म के शूटिंग के वक्त ली गई थी। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com