-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- New Year 2026 Bollywood Movies Web Series Upcoming Releases
New Year 2026: फिल्मों, वेब सीरीज और नए सितारों से सजेगा मनोरंजन का साल, बॉलीवुड के लिए रहेगा खास
- Written By: सोनाली झा
Upcoming Movies 2026: साल 2026 बॉलीवुड और ओटीटी के लिए बेहद खास रहने वाला है। ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायण’, ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ कई पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होंगे।

फिल्मों, वेब सीरीज और नए सितारों से सजेगा मनोरंजन का साल (सोर्स-सोशल मीडिया)
New Year 2026 Bollywood Movies: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मनोरंजन जगत को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह साल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि बड़े सुपरस्टार्स की मेगा बजट फिल्मों से लेकर चर्चित फ्रेंचाइजी और पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज होने जा रहे हैं। नए साल में दर्शकों को हर महीने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
साल की पहली बड़ी रिलीज जनवरी में ‘बॉर्डर 2’ होगी। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह वॉर-ड्रामा फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके बाद फरवरी में रानी मुखर्जी अपनी हिट फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी 3’ के साथ वापसी करेंगी, जिसमें एक बार फिर वह शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी।
दर्शकों के लिए मार्च होगा बेहद खास
मार्च 2026 दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ‘केजीएफ’ फेम यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं इसी महीने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जिसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अप्रैल में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी करेगी, जबकि सलमान खान की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने एक ही लोकेशन से शेयर की न्यू ईयर झलकियां
दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
अगस्त में कार्तिक आर्यन अपनी अलग अंदाज की फिल्म ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे। साल के अंत में भी बड़े धमाके तय हैं। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, वहीं दिवाली 2026 पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में आएगी, जिसे साल की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है।
2026 बनेगा बॉलीवुड के लिए मेगा ईयर
फिल्मों के अलावा वेब सीरीज भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’, ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’, ‘पंचायत सीजन 5’, ‘गुल्लक सीजन 5’ और ‘हीरामंडी सीजन 2’ जैसे शोज रिलीज होने वाले हैं। इसके साथ ही 2026 नए चेहरों के डेब्यू का साल भी रहेगा। अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, सुहाना खान और यशवर्धन आहूजा जैसे स्टार किड्स बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कुल मिलाकर साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से दर्शकों के लिए पूरी तरह से पैसा वसूल रहने वाला है।
New year 2026 bollywood movies web series upcoming releases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












