- Hindi News »
- Entertainment »
- Neil Nitin Mukesh Calls Saif Ali Khan Brave After Attack Wishes For Actor Speedy Recovery
नील नितिन मुकेश ने हमले के बाद सैफ अली खान को बताया बहादुर, एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना
- Written By: स्नेहा मौर्या
सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की खबर सुनकर नील नितिन मुकेश हैरान रह गए। लेकिन घटना के दौरान अपने परिवार की रक्षा करने के लिए नील ने सैफ की बहादुरी की तारीफ की है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

नील नितिन मुकेश सैफ अली खान को बताया बहादुर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान के घर गुरुवार सुबह चोर ने हमला कर दिया। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी ने एक्टर की पीठ, हाथ, गर्दन और पैरों पर कुल 6 वार किए। जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल अब एक्टर की हालत स्थिर है। वहीं नील नितिन मुकेश एक्टर की हमले की खबर सुनकर हैरान रह गए। नील ने घटना के दौरान अपने परिवार की रक्षा करने के लिए सैफ की बहादुरी की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
गुरुवार को नील ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, “सैफ सर और पूरे परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं। यह वाकई बहुत दुखद है।” अभिनेता ने उम्मीद जताई कि सैफ जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “आपकी बहादुरी और आपके परिवार के प्रति प्यार को उपचार, शक्ति और शांति मिले। जल्दी ठीक हो जाओ”।
इसके अलवा परिणीति चोपड़ा , इम्तियाज अली और हंसल मेहता सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अभिनेता ने भी चिंता जताई। वहीं परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “सैफ जल्दी ठीक हो जाओ।” फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने भी अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें अपना “बहादुर भाई” कहा। निर्देशक हंसल मेहता ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि, “सैफ के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उनका आवासीय पता क्यों दिया जा रहा है?”
सम्बंधित ख़बरें
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
सैफ अली खान की Kartavya का दमदार ट्रेलर रिलीज, कर्तव्य और परिवार के बीच फंसा दिखा पुलिस अधिकारी
कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने दी चेतावनी, सैफ अली खान की बहन पर कराएंगे FIR
Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी
आपको बता दें, गुरुवार को 54 वर्षीय सैफ अली खान पर चोर ने हमला किया जो सुबह करीब 2 बजे उनके घर में घुस आया। कथित चोरी के प्रयास के दौरान उन्हें चाकू मार दिया गया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी की गई। वह खतरे से बाहर है। मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है और छह पुलिस टीमों को आरोपी को पकड़ने का काम सौंपा गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोर ने अभिनेता के फ्लैट में जबरन प्रवेश नहीं किया या तोड़-फोड़ नहीं की, बल्कि संभवतः रात के समय किसी समय चुपके से अंदर घुस गया। अभिनेता को आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन एक दिन बाद उन्हें सामान्य वार्ड में भेज दिया गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Neil nitin mukesh calls saif ali khan brave after attack wishes for actor speedy recovery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात
May 27, 2026 | 02:49 PMबड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
May 27, 2026 | 02:48 PMFerrari ने मचाई धूम, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100Km/h की रफ्तार, पहली Electric Supercar देख चौंक जाएंगे
May 27, 2026 | 02:40 PMमई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
May 27, 2026 | 02:39 PMBJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
May 27, 2026 | 02:35 PMEXCLUSIVE: CBI खोलेगी ट्विशा शर्मा डेथ केस के राज, कानूनी बहस और गंभीर सवाल बरकरार
May 27, 2026 | 02:34 PMजन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM














