- Hindi News »
- Entertainment »
- Neena Gupta Reveals Panchayat 5 Script Has Been Leaked What Will Happen Next
नीना गुप्ता का खुलासा, लीक हो चुकी है पंचायत 5 की स्क्रिप्ट, जानिए आगे क्या होगा
- Written By: सोनाली झा
पंचायत के सीजन 5 की स्क्रिप्ट लीक हो चुकी है, इसका खुलासा एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने किया है। वह शो में मंजू देवी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कहानी बाहर आ चुकी है, अब अगला सीजन देखना बाकी है।

नीना गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां हाल ही में इसका चौथा सीजन दर्शकों के सामने आया, वहीं अब दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘पंचायत सीजन 5’ की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है, जिससे कहानी के कई अहम पहलू पहले से ही बाहर आ चुके हैं।
नीना गुप्ता इस सीरीज़ में मंजू देवी यानी ग्राम प्रधान की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने हंसते हुए कहा कि स्क्रिप्ट लीक हो गई है। तैयार रहो अगला सीजन देखने के लिए, क्योंकि कहानी पहले ही बाहर आ चुकी है। सीजन 5 में क्या-क्या हो सकता है? जब ‘पंचायत’ के लेखक चंदन कुमार से सीजन 5 को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कुछ बड़े संकेत दिए।
नीना गुप्ता ने कहा कि कहानी में अब चार बड़े सवाल हैं। प्रधान जी को किसने गोली मारी? मंजू देवी चुनाव जीतेंगी या नहीं? सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी या नहीं? क्या सचिव जी अपनी सरकारी परीक्षा पास कर पाएंगे? चंदन कुमार का कहना है कि इन सवालों का जवाब सीजन 5 में मिलेगा, लेकिन कुछ में ट्विस्ट और सरप्राइज भी होंगे, जो इसे और दिलचस्प बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज
ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद का बदला अंदाज, मराठी लुक में देख फैंस हुए हैरान, बोले- मेरी आंखें…
चंदन कुमार ने यह भी बताया कि सीजन 4 की स्क्रिप्ट सीजन 3 की रिलीज़ से पहले ही लगभग तैयार कर ली गई थी और शूटिंग जल्दी शुरू कर दी गई थी। ‘पंचायत’ आज ओटीटी की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज़ में से एक बन चुकी है। फुलेरा गांव के राजनीतिक और सामाजिक माहौल में बुनी यह कहानी हर उम्र के दर्शकों से जुड़ती है। जेठालाल टाइप प्रधान जी, समझदार मंजू देवी, भोले सचिव जी और उनकी प्यारी सी लव स्टोरी ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Neena gupta reveals panchayat 5 script has been leaked what will happen next
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














