कपिल के शो में फिर से लौटे नवजोत सिंह सिद्धू, छीन ली अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी! (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: नेटफ्लिक्स का चर्चित शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो काफी पसंद किया जा रहा है। इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पांच साल बाद कपिल शर्मा के साथ फिर से नजर आएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए प्रोमो से पता चला है कि शो के पूर्व जज आगामी एपिसोड में नजर आएंगे। टीजर में सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि अर्चना पूरन सिंह हैरान नजर आ रही हैं। जानिए क्या सच में शो में फिर से सिद्धू करेंगे वापिसी?
नेटफ्लिक्स पर कपिल के शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमों में सिद्धू एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। उन्हें फिर से शो में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। प्रोमो में कपिल ने मजाक में कहा कि अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू जैसा दिखने के लिए मेकओवर करवाया है। इस पर सिद्धू कहते हैं कि यह वास्तव में मैं ही हूं। तभी अर्चना फिर मंच पर आईं और कपिल से मामले में घुसने के लिए कहा, “कपिल, प्लीज सरदार साहब से कहो कि मेरी सीट खाली कर दें। उन्होंने मेरी जगह ले ली है।” एपिसोड में शामिल हरभजन सिंह ने भी सिद्धू का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी वास्तव में उनकी जगह नहीं ले सकता।
यह भी देखें-रात के अंधेरे में बिस्तर पर अविनाश की बाहों में लिपटी एलिस कौशिक, लोगों ने किया जमकर ट्रोल
वीडियो में यह भी बताया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू जज के तौर पर नहीं बल्कि अपनी पत्नी नवजोत के साथ बतौर गेस्ट शो में नजर आएंगे। शो में उनके साथ हरभजन सिंह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री गीता बसरा भी शामिल होंगी। इसी के साथ सिद्धू पूरे 5 सालों के बाद शो में फिर से नजर आए हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धू एक स्पेशन एपिसोड के लिए शो में आए थे। साल 2019 में पुलवामा अटैक पर दिए एक विवादित बयान के बाद ही शो से सिद्धू को हटा दिया गया था। इसके बाद सिद्धू की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को जगह मिली।