-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Narrator Aniruddhacharya Takes Aim At Bollywood
अनिरुद्धाचार्य का बॉलीवुड पर हमला, अश्लीलता परोसने वाली फिल्मों पर लगे बैन,रणवीर-अमिताभ पर लगाए आरोप
- Written By: पूजा सिंह
Aniruddhacharya news :अनिरुद्धाचार्य बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बॉलीवुड की फिल्में हमारी सभ्यता को नुकसान पहुंचा रही है। अश्लीलता परोसने वाली फिल्में बैन होनी चाहिए।

अनिरुद्धाचार्य ने रणवीर-अमिताभ पर भी लगाया आरोप
Aniruddhacharya Lashed Out At Bollywood: लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी करने वाले अनिरुद्धाचार्य ने एक बार फिर बड़ा और विवादित बयान दिया है। वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अब बॉलीवुड को निशाने पर लिया है। उन्होंने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘जितना मुगलों ने 500 साल और अंग्रेजों ने 200 साल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का नुकसान नहीं पहुंचाया उससे कहीं ज्यादा बॉलीवुड ने सिर्फ 80 साल में कर दिया है।
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि, ‘ जिस तरह से फिल्मों में बहू-बेटियों को ऐसे कपड़ों में दिखाया जाता है, जो समाज के लिए सही नहीं हैं, और इससे समाज में गलत संदेश फैल रहा है। उनका कहना है कि इसे देखकर लड़कियां कहने लगी हैं कि हम भी ऐसे ही कपड़े पहनेंगे। इसके साथ ही कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि सिर्फ महिलाओं का ही नहीं है, बल्कि पुरुषों का निर्वस्त्र होना भी गलत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक एक्टर रणवीर सिंह ने बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था और तब भी उन्होंने इसे गलत बताया था।
अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह पर साधा निशाना
रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि, ‘इतना पैसे वाला व्यक्ति, जो इतना बड़ा अभिनेता हो, उसका इतना नाम हो निर्वस्त्र होकर फोटो खिंचाए, क्या ये सभ्य समाज में सही था? क्या समाज के लोगों को विरोध नहीं करना चाहिए कि ये नंगापन क्यों कर रहा है?’ अनिरुद्धाचार्य ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन के एक गाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक गाना गया, ‘जीना अगर जरूरी है तो पीना बहुत जरूरी है।’ इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि फिर अमिताभ बच्चन अपने बच्चे को और उनके परिवार में आने वाली पीढ़ी को बचपन से चम्मच में दारू पिलाते होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
अश्लीलता दिखाई वाली फिल्मों को करें बैन
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि, ऐसी फिल्में जिनमें अश्लीलता दिखाई जाती है उन फिल्मों को भी बैन करना चाहिए। अब तक जिन महिलाओं को हम सिखाए थे, वे ऐसी फिल्में देखकर अर्धनग्न घूमेंगी तो ठीक नहीं है। साथ ही लिविंग रेलशनशिप में रहने वाली लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी करने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरे 6 मिनट वाले वीडियो का सिर्फ 30 सेकंड का हिस्सा वायरल किया, जिससे बातें अधूरी समझी गई।
यह भी पढ़ें : शमिता शेट्टी ने बताया क्यों नहीं कर रही हैं शादी, इस तलाश में अब तक हैं बैचलर
लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर की थी टिप्पणी
बता दें कि इससे पहले अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने एक सभा में एक महिला से पूछा कि, ‘आप कैसी बहू चाहती हो जो लिव इन में रहकर आई हो, क्या आपमें से कोई भी मां अपने बेटे के लिए लिव-इन में रहने वाली बहू चाहेंगी। उनके इस बयान के बाद देशभर में उनकी खूब आलोचना हुई थी। देश के कई बड़ें लोगों ने उनके इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया था।
Narrator aniruddhacharya takes aim at bollywood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 04:05 PMवर्धा में 20 जून के बाद भी मानसून लापता: आसमान की बेरुखी से सूखा पड़ा ‘अन्नदाता’ का खेत, बुआई ठप
Jun 21, 2026 | 04:05 PM90 साल की नानी और 80 साल के नाना की पहली विदेश यात्रा, पोती ने लंदन ले जाकर पूरा किया सपना
Jun 21, 2026 | 04:05 PM‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
Jun 21, 2026 | 04:04 PMAmravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 04:02 PMउज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग को भव्य बनाने के लिए, महापौर ने CM मोहन यादव को सौंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव
Jun 21, 2026 | 04:00 PMमरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
Jun 21, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM













